Morning Diet: इन 3 चीजों को खाकर करें अपने दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Healthy Morning Rituals: रोज सुबह अपने दिन की शुरुआत हमेशा स्वस्थ तरीके से ही किया जाना चाहिए। ऐसा करना शारीरिक व मानसिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 7, 2021 5:31 PM IST

अपने दिन की शुरुआत हमेशा अच्छी करनी चाहिए, इससे आपका पूरा दिन सुख में और हेल्दी हो जाता है। आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं यह आपके मूड से लेकर आपकी ओवरऑल प्रोडक्टिविटी तक बहुत कुछ डिसाइड होता है। जैसे कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिसमें भोजन का प्रकार भी शामिल है जिसका आप सुबह सबसे पहले सेवन करते हैं। यानी आपकी सुबह की सबसे पहली डाइट पूरे दिन के क्रियाकलापों में बहुत बड़ा योगदान करती है।

होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर कुशांगी हेमानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सुबह की कुछ जरूरी चीजों की लिस्ट दी है, जिससे आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इनमें से अधिकतर वह चीजें हैं जो आपके घर की रसोई में मौजूद होती है। यह न सिर्फ आपके मूड को सही रखती हैं बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है।

रोज सुबह अपने दिन की शुरुआत कैसे करें?

1- डॉक्टर कुशांगी के मुताबिक अपने दिन की शुरुआत हमेशा सबसे पहले भीगे और खिले हुए बादाम से शुरू करें डॉक्टर बताते हैं कि बादाम पोषक तत्वों खासकर विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने के लिए सबसे अच्छा फूड है। बादाम मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

2- इसके बाद दूसरा है किशमिश। रात भर भीगी हुई किशमिश को सुबह खाने के तमाम फायदे हैं खासकर यह पेट और आंतों के लिए किसी और से भी से कम नहीं है। जो लोग नियमित रूप से भीगी किशमिश का सेवन करते हैं उनका न सिर्फ पाचन ठीक रहता है, बल्कि बालों का झड़ना भी कम हो जाता है यह एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें आयरन और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

3- इसके अलावा अपने दिन की शुरुआत हल्दी से करना बहुत ही फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हल्दी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती हैं जिसके कारण ही हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। आज के समय में हल्दी खाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

इसके 5 प्रमुख फायदे क्या हैं?

  • पेट ठीक रहता है
  • मेन्टल हेल्थ में सुधर होता है
  • इम्युनिटी बूस्ट होती है
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है
  • बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं

यह छोटे छोटे बदलाव आपके दिन की अच्छी शुरुआत करने और सेहत को ठीक रखने में बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source