... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 29, 2019 10:47 AM IST
सीड्स में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, खास बात यह कि इनमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए आहार विशेषज्ञ तीस की उम्र तक पहुंचते इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। © Shutterstock
नट्स और ड्राई फ्रूट्स ही नहीं बल्कि कुछ सीड़्स (seeds health benefits) भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खासतौर से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं में सीड्स का सेवन बहुत लाभदायक साबित होता है। अगर आपकी उम्र तीस के करीब पहुंच रही है, या आप उसे पार कर रहे हैं तो आपको हर दिन कम से कम एक चम्मच सीड्स (seeds health benefits) का सेवन करें। हम बता रहें हैं कि कौन से सीड्स (seeds health benefits) हैं आपकी तन-मन की सेहत के लिए लाभदायक।
अलग-अलग तरह के बीज यानी सीड्स के सेवन से आप हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप और मानसिक रोग जैसी गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इन बीजों में अद्भुत पोषण गुण होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स की मात्रा भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें फोलिक एसिड और आयरन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी पाये जाते हैं, जो मांसपेशियों में कमजोरी, ड्राई स्किन और वजन बढ़ना जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं।
ओमेगा -3 फैटी एसिड से युक्त अलसी के बीज हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मददगार हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, फोस्फोरस, कैल्सियम और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर से लड़ने के अलावा आपकी त्वचा, पाचन, कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
यह जिंक और मैग्नीशियक का अच्छा स्रोत है। जिससे बालों के झड़ने, टूटने की समस्या पर लगाम लगती है। इसका सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं और बढ़ते हैं। तरबूज के बीज दिमाग और याददाश्त तेज करते हैं। बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या का जोखिम नहीं रहता। पुरुषों के लिए भी इनका सेवन लाभदायक होता है, इससे स्पर्मकाउंट बेहतर होता है। इन बीजों में पाए जाने वाला लाइकोपीन भी पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
यह विटामिन-सी और विटामिन ई का बेहतर स्रोत है। स्किन और बालों की सेहत के लिए कद्दू के बीज बहुत काम के हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही कब्ज और मोटापे जैसी समस्या को कम करने में भी मददगार होते हैं। इसमें मौजूद अमीनो एसिड धमनियों को दुरुस्त और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, इसके सेवन से शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।
इनको मेवे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। खरबूजे के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। यह विटामिन ए, सी और ई से पूर्ण होते हैं। जिससे आंखों को लाभ पहुंचता है। खरबूजे के बीज में ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो एसीडिटी को खत्म कर पाचन प्रक्रिया दुरुस्त करते हैं। टाइप-2 डायबिटीज में भी इनका सेवन करना लाभदायक होता है। इसमें सोडियम की मात्रा न के बराबर होती है, जिससे फैट और कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना भी कम हो जाती है।
यह हड्डियों और मांसपेशियों के कोशिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें सल्फर-प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाये जाते हैं, जो सूजन, फेफड़ों में संक्रमण और हृदय रोगों की संभावनाओं को भी कम करता है।
क्या वाकई सुपरफूड है काई ? जानें इसका पोषण मूल्य और फायदे
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड