... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 20, 2019 1:06 PM IST
ग्रीन जूस बॉडी को डिटॉक्स कर वजन घटाने में मदद करता है। इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल या फैट एड नहीं किया गया है। इसलिए यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। © Shutterstock
मौसम बदल रहा है। फिटनेस और डाइट के लिए अगर कोई बदलाव करना चाहते हैं तो यह सही समय है। अगर वजन घटाना (weight loss drink) चाहते हैं तो इस मौसम में आप ग्रीन जूस (Green juice) की शुरूआत कर सकते हैं। ग्रीन जूस में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं ग्रीन जूस बनाने की रेसिपी और इसके सेहत लाभ ।
ताजा, साफ किया हुआ पालक- दो कप
सेब – एक
अदरक – एक टुकड़ा
पान के पत्ते – दो
नमक, नींबू का रस – स्वादानुसार
पानी – एक कप
सबसे पहले पालक, पान के पत्ते, सेब और अदरक को अच्छी तरह साफ करके इसे बारीक काट लें। इन दिनों सेब को आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह के केमिकल्स इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसलिए इसे काटने से पहले छील लें। अब इन्हें मिक्सी में एक कप पानी के साथ डालकर अच्छी तरह पीस लें। यह बिल्कुल पतला जूस बन जाएगा। ध्यान रहे जूस में किसी भी चीज के टुकड़े नजर न आएं। अब इसे गिलास में निकाल लें। नमक और नींबू का रस मिलाकर ताजा-ताजा पिएं।
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उने लिए यह हेल्दी ड्रिंक है। यह बॉडी को डिटॉक्स कर वजन घटाने में मदद करता है। इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल या फैट एड नहीं किया गया है। इसलिए यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
पालक को आयरन का खजाना कहा जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, बी 6, सी और कैल्शियम भी काफी मात्रा में होता है। पर इसमें फैट और कैलोरी न के बराबर होती है। यह सेहत को भरपूर पोषण देता है।
ग्रीन जूस में एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। जो कोशिकाओं को शरीर के विभिन्न हिस्सों की मरम्मत करने में मदद करती है। पान के पत्ते में कैल्शियम बहुत ज्यादा होता है। जो आपकी बोन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बोन्स की वीकनेस को भी दूर करता है।
पान का पत्ता मिक्स होने के कारण ग्रीन जूस को एंटी स्ट्रेस ड्रिंक भी कहा जा सकता है। इसमें थियामिन, केरेटोन और नियासिन की अच्छी मात्रा होती है। जो स्ट्रेस रिलीवर का काम करते हैं। सुबह की डाइट में ग्रीन जूस लेने से आप दिन भर खुद को ज्यादा एनर्जेटिक फील करेंगी।
वेडिंग सीजन से पहले बढ़ानी है चेहरे की चमक, तो ट्राय करें ये घरेलू उपचार