एक गिलास दूध से करें हर दिन की शुरुआत, दूध है संपूर्ण आहार

हर रोज दूध पीने वाले लोगों की मानसिक क्षमता और शारीर‍िक सामर्थ्‍य दूध न पीने वालाेें की तुलना में बहुत बेहतर होतेे हैंं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 28, 2018 8:50 AM IST

साधारण दिनचर्या हो या व्रत उपवास हर दिन दूध का प्रयोग तो होता ही है। बच्‍चा जब कुछ नहीं खा पाता तब वह दूध से ही करता है अपने आहार की शुरुआत। भारतीयों को दूध और दूध से बनी चीजें हमेशा से ही प्रिय रही हैं। दूध में इतने सारे पोषक तत्‍व होते हैं कि इसे संपूर्ण आहार कहा जाता है। तो हर दिन एक गिलास दूध से करें दिन की शुरुआत और पाएं ये अनोखे लाभ।

दूध में मौजूद पोषक तत्‍व

साधारणत: दूध में 85 प्रतिशत जल होता है और शेष भाग में ठोस तत्व यानी खनिज व वसा होते हैं। गाय-भैंस के अलावा बाजार में विभिन्न कंपनियों का पैक्ड दूध भी उपलब्ध होता है। दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी -२) युक्त होता है, इनके अलावा इसमें विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है। इसके अलावा इसमें कई एंजाइम और कुछ जीवित रक्त कोशिकाएं भी हो सकती हैं।

हर रोज पिएं दूध

पौष्टिकता की दृष्टि से दूध एक मात्र सम्पूर्ण आहार है जो हमको प्रकृति की देन है। हमारे शरीर को लगभग तीस से अधिक तत्वों की आवश्यकता होती है। कोई भी अकेला पेय या ठोस भोज्य पदार्थ प्रकृति में उपलब्ध नहीं है जिससे इन सबको प्राप्त किया जा सके। परन्तु दूध से लगभग सभी पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। इसलिए बच्चों के लिए सन्तुलित व पूर्ण भोजन का स्तर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - रक्‍तदान से पहले रखें ध्‍यान, पूछे जा सकते हैं ये निजी सवाल

इंटेलीजेंट बनाता है दूध

इंटरनेशनल डेयरी जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ मायने में किए गए एक शोध से यह बात साबित हो चुकी है कि जो लोग रोजाना कम से कम एक ग्लास दूध पीते हैं, वे उन लोगों की तुलना में हमेशा मानसिक और बौद्धिक तौर पर बेहतर स्थिति में होते हैं, जो दूध का सेवन नहीं करते।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source