
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 18, 2024 7:41 PM IST
Sprouts foods to add in your diet for a good health: स्प्राउट्स (Sprouts) उन बीजों या दानों को कहा जाता है, जो अंकुरित होने के बाद तैयार होते हैं। जब इन्हें पानी और उचित तापमान मिलता है, तो ये बीज अंकुरित होकर नये पौधों में बदलने लगते हैं। आमतौर पर मूंग, चने, मसूर और गेहूं जैसे दानों को स्प्राउट्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन (जैसे विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स) और खनिज (जैसे आयरन, कैल्शियम) की अच्छी मात्रा होती है। वहीं इनमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। स्प्राउट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। ये कम कैलोरी वाले होते हैं और लंबे समय तक तृप्ति का अहसास कराते हैं, जिससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है। इसके अलावा स्प्राउट्स का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जिससे बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है तो वहीं स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा और बालों की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए सुबह के खाने में स्प्राउट्स (अंकुरित खाद्य पदार्थ) को शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जो दिन की शुरुआत में ऊर्जा और आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। आज हम आपको पांच स्प्राउट्स फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह की डाइट में आपको जरूर शामिल करना चाहिए।
मूंग स्प्राउट्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। आप इन्हें कच्चा या हल्का स्टीम करके सलाद या चाट के रूप में खा सकते हैं। टामाटर व प्याज के साथ बना यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
काले चने के स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो ऊर्जा को बढ़ाते हैं और पाचन में मदद करते हैं। ये शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। इन्हें उबाल कर या सलाद के रूप में खा सकते हैं, साथ में थोड़ा नींबू और मसाले मिलाकर। इसका सेवन आपकी सेहत को लाभ ही लाभ पहुंचाएंगा।
मेथी स्प्राउट्स में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। मेथी स्प्राउट्स को सलाद या चटनी में मिलाकर खा सकते हैं।
अल्फाल्फा स्प्राउट्स में विटामिन के, विटामिन सी, और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। इन्हें सलाद या सैंडविच में डालकर खाया जा सकता है। अपनी डाइट में इन्हें शामिल करने से कई फायदे हो सकते हैं।
मूंगफली स्प्राउट्स प्रोटीन, फाइबर, और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन प्रबंधन में मदद करते हैं। साथ ही, ये मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मूंगफली स्प्राउट्स को स्टीम करके या भूनकर चाट के रूप में खा सकते हैं।
इन स्प्राउट्स को सुबह के नाश्ते में शामिल करने से आपको प्रोटीन, फाइबर, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलेंगे, जो पूरे दिन आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे और आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे। इन्हें सलाद, चाट या सैंडविच के रूप में शामिल करना एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।