स्प्राउट्स एंड वेजिटेबल रोल-प्रेगनेंसी के लिए एक पौष्टिक डिश

स्प्राउट्स, फल और ताज़ी सब्ज़ियों के फायदों और पोषण से भरपूर है यह रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 22, 2018 12:49 PM IST

प्रेगनेंसी में सही डायट कितनी महत्वपूर्ण है यह बात वैसे तो बताने की ज़रूरत नहीं। मां जो भोजन खाती है उसके आधार पर बच्चे का विकास होता और मां-भ्रूण दोनों को पोषण मिलता है।  लेकिन पौष्टिक चीज़ें फायदेमंद भले ही हों लेकिन हो सकता है कि कुछ समय बाद आपको उनक स्वाद पसंद ना आए। स्प्राउट्स, फल और ताज़ी सब्ज़ियां खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है। इसीलिए हम आपको बता रहे हैं एक रेसिपी जो बनाने में आसान है और इस सभी चीज़ों के फायदों और पोषण से भरपूर। इस डिश का नाम है स्प्राउट्स एंड वेजिटेबल रोल।

स्प्राउट्स एंड वेजिटेबल रोल बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच बारीक कटे हुए लहसुन
  • ¼ कप बारीक कटी हुई प्याज़
  • ¼ कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • ½ कप ब्रोकोली (उबली हुई)
  • 1 कप स्प्राउटेड बीन
  • ¼ कप बारीक लंबी कटी हुई गाजर
  • 2 छोटे चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • चुटकीभर शक्कर
  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च  पावडर
  • 2 छोटे चम्मच चिली सॉस
  • 4 चपाती या रोटियां

स्प्राउट्स एंड वेजिटेबल रोल बनाने का तरीका-

  • स्टफिंग बनाने के लिए एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन डालें और तेज आंच पर कुछ देर तर पकाएं।
  • इसमें प्याज़, शिमला मिर्च, ब्रॉकली, अंकुरित बीन, गाजर डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट तक तलें।
  • कॉर्नफ्लोर को ¼ कप पानी में घोल लें। इस पेस्ट में चीनी, नमक और काली मिर्च, चिली सॉस डालें और सॉस के गाढ़े होने तक हल्की आंच पर पकाएं। मिश्रण चिपके नहीं इसलिए बीच-बीच में हिलाते रहें।
  • स्टफिंग को चार बराबर भागों में बांटकर अलग रख दें।
  • रोटी या चपाती पर लम्बाई में यह स्टफिंग फैलाएं और रोटी को मोड़कर रोल बना लें।
  • पैन या तवा गर्म करके उस पर ¼ बड़े चम्मच तेल डालकर रोल को पकाएं और गर्मागर्म खाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source