Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में माहिर अंकुरित बाजरा, इसके फायदों के सामने टिक नहीं पाएंगे अंकुरित मूंग और चना

Sprout bajra: हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में अंकुरित बाजरा भी शामिल किया जा सकता है। इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है और इसे बनाने की सही रेसिपी का पता होना भी जरूरी है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में माहिर अंकुरित बाजरा, इसके फायदों के सामने टिक नहीं पाएंगे अंकुरित मूंग और चना

Written by Mukesh Sharma |Updated : November 2, 2023 4:01 PM IST

Bajra to lower bad cholesterol level: अंकुरित चीजों का सेवन करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है और जब भी अंकुरित खाद्य पदार्थ यानी स्प्राउटेड फूड्स की बात आती है तो सबसे पहले नाम अंकुरित मूंग और काले चने का आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अंकुरित बाजरे का सेवन करना इनसे भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान परेशान लोगों को लिए अंकुरित बाजरा काफी फायदेमंद माना गया है। इस लेख में हम आपको अंकुरित बाजरे से हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मिलने वाले फायदों के बारे में और अंकुरित बाजरे की रेसिपी के बारे में आपको बताएंगे।

कोलेस्ट्रॉल के लिए अंकुरित बाजरा

बाजरा में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले कई गुण पाए जाते हैं और इसे अंकुरित करने के बाद ये गुण और प्रभावी रूप से काम करते हैं। बाजरे के अंकुरित करने के बाद इसमें मौजूद फाइटिक एसिड शरीर में और प्रभावी रूप से काम करते हैं और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को जमा होने से रोकते हैं।

अंकुरित बाजरा के अन्य फायदे

अंकुरित बाजरा का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, कुछ लोगों को लिए बाजरा पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और इसलिए इसका सेवन शुरुआत में कम ही करना चाहिए।

Also Read

More News

बाजरा अंकुरित कैसे बनाएं

बाजरे को अंकुरित बनाने का तरीका बहुत ही आसान है, लेकिन इसमें समय थोड़ा लंबे हो सकता है। सबसे पहले एक छोटे कटोरी बाजरा लें उसे अच्छे से धो कर रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे छान लें और फिर पतले कपड़े में लपेट कर रख दें। अब 12 घंटे तक इंतजार करें और फिर इसे कपड़े से निकाल लें। हालांकि, अगर अंकुरित नहीं बने हैं तो उसे अगले 12 घंटों के लिए फिर से कपड़े में लपेट कर रख दें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी रहता है और इसलिए ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर को पास जाते रहना चाहिए और किसी भी डाइट या घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।