सर्दियों की सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 अंकुरित चीजें, कब्ज समेत पेट की समस्याओं से मिलेगा तुरंत छुटकारा

Sprouts for healthy breakfast: ठंड के मौसम में बीमार पड़ने से बचने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है। इस लेख में जानें ठंड के मौसम में ब्रेकफास्ट में कौन से अंकुरित फूड्स को शामिल किया जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 18, 2023 8:46 AM IST

Sprouts foods for breakfast: सर्दियों का मौसम जब भी आता है, तो उसके बाद ज्यादातर लोगों को सर्दी-खांसी व जुकाम जैसी हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं। इस कारण से कभी-कभी तो लगता है कि सर्दियों के मौसम में बीमार करने के लिए ही आता है। लेकिन यह भी सच है कि सर्दियों का मौसम हर किसी को बीमार करने के लिए नहीं आता है और उनमें खासतौर पर वे लोग हैं जो अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी मेंटेन रखने की कोशिश करते हैं और जो मौसम के अनुसार अपनी डाइट में भी जरूरी बदलाव करते रहते हैं। जिन लोगों को ठंड के मौसम में कब्ज या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं होने लगती हैं, तो अपनी डाइट को हेल्दी बनाएं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे अंकुरित खाद्य पदार्थ यानी स्प्राउटेड फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके ब्रेकफास्ट को हेल्दी बना सकते हैं और इससे आपको भी कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। चलिए जानते हैं सुबह नाश्ते में किन अंकुरित चीजों का सेवन करना चाहिए।

1. अंकुरित मूंग (Ankurit moong dal)

सर्दियों की सुबह अपने खाने को हेल्दी बनाने के लिए उसमें आप अंकुरित मूंग को शामिल कर सकते हैं, जो कि काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। अंकुरित मूंग फाइबर के साथ-साथ कई अलग-अलग प्रकार के विटामिन, जैसे ए,सी, डी, ई और के से भरपूर पाया जाता है। साथ ही साथ इसमें खूब मात्रा में मिनरल्स भी पाए जाते हैं जैसे पोटेशियम, फोलेट, कॉपर और जिंक आदि।

2. अंकुरित काला चना (Ankurit kala chana)

ब्रेकफास्ट में अंकुरित चने का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। खासतौर पर जिन लोगों को सुबह परांठे या अन्य कोई तली हुई चीज खाने की आदत है, उनके लिए अंकुरित चना बेहद फायदेमंद है। प्रोटीन व आयरन का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ अंकुरित चना आपकी सेहत को अन्य कई प्रकार के फायदे भी प्रदान करता है जिसमें कब्ज व पेट से जुड़ी अन्य बीमारियों से छुटकारा दिलाना भी शामिल है।

3. अंकुरित राजमा (Ankurit rajma)

नाश्ते में हमेशा हाई न्यूट्रिशन फूड्स को ही शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। इसलिए अंकुरित राजमा को भी अपने नाश्ते में शामिल किया जा सकता है, जो खूब मात्रा में प्रोटीन देने के साथ-साथ आपको अन्य कई फायदे भी प्रदान करेगा। खासतौर पर कब्ज व पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अंकुरित राजमा काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

4. अंकुरित मसूर (Ankurit masoor daal)

ज्यादातर लोगों ने अंकुरित मूंग के बारे में सुना होता है, लेकिन बहुत ही कम लोग अंकुरित मसूर के बारे में जानते हैं। जबकि अंकुरित मसूर को सबसे ज्यादा हेल्दी अंकुरित खाद्य पदार्थों में से एक गिना जाता है। सुबह के खाने में इसका सेवन करना पेट से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक दूर कर देता है और कब्ज आदि से भी आपका पीछा छुड़ा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source