रोजाना बासी मुंह 1 मुट्ठी खाएं अंकुरित मेथी, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज की परेशानी हो जाएगी कम

Sprouted Methi Benefits : अंकुरित मेथी दाने का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इससे मोटापा कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल की परेशानी कम हो सकती है। आइए जानते हैं सुबह बासी मुंह मुट्ठीभर अंकुरित मेथी का दाना खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 24, 2024 5:21 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Sprouted Methi Benefits : आयुर्वेद के हिसाब से सुबह का आहार सबसे बेहतर होना चाहिए। आप सुबह के समय क्या खाते हैं, इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर सुबह की शुरुआत जंकफूड्स के साथ करते हैं, तो इससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। वहीं, सुबह की शुरुआत अच्छे आहार से करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। इन्हीं आहार में मेथी का दाना भी शामिल है। जी हां, मेथी के दानों को अंकुरित करके अगर आप सुबह खाली पेट यानि बासी मुंह खाते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां कम हो सकती हैं। यह ही नहीं, बल्कि कई परेशानियों को कम कर सकता है। इस लेख में हम आपको बासी मुंह अंकुरित मेथी खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। इए जानते हैं बासी मुंह अंकुरित मेथी खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं?

डायबिटीज हो सकता है कंट्रोल

सुबह बासी मुंह अंकुरित मेथी का सेवन करने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। यह पुरानी से पुरानी डायबिटीज की परेशानी को दूर करने में प्रभावी माना जा सकता है। अंकुरित मेथी के बीजों से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। साथ ही इससे ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज होती है। इससे।रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि नहीं होती है। अगर आप नियमित रूप से कुछ दिनों तक अंकुरित मेथी का सेवन करते हैं, तो इससे काफी लाभ होगा।

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट

अंकुरित मेथी में फिनोल, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और टैनिन जैसे फोटोकेमिकल्स होते हैं, जो बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली को सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए, अंकुरित मेथी आपके शरीर में जीवाणुरोधी, सूजनरोधी स्थिति को बढ़ावा दे सकती है। अंकुरित मेथी इस प्रक्रिया में समग्र स्वास्थ्य का ध्यान रखने में असरदार हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से मेथी के दानों का सेवन करते हैं, तो यह स्किन और बालों की परेशानी को भी कम कर सकते हैं।

Also Read : अंकुरित मेथी खाने के होते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें इसे तैयार

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

अंकुरित मेथी में पोटैशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। अंकुरित मेथी सोडियम के स्तर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह रक्तचाप को संतुलित करता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार है। इसके अलावा यह ब्लड में फैट के जमाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट अटैक की वजह से होने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

मेथी को अंकुरित करके खाने से यह पाचन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। यह पैंक्रियाज में बीटा सेल्स के निर्माण में सुधार करता है। अंकुरित मेथी को अगर आप खाली पेट खाते हैं, तो इससे काफी हद तक एसिडिटी, पेट फूलना, दस्त, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source