
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 4, 2019 12:31 PM IST
स्प्राउट्स खाने के सेहत लाभ क्या होते हैं, जानें यहां। Shutterstock.
आप हर दिन कितना अंकुरित अनाज (स्प्राउटेड ग्रेन्स) खाते हैं? शायद आपका जवाब होगा काफी कम, क्योंकि लोग इतने व्यस्त हैं कि उनका हेल्दी चीजें खाने के प्रति ध्यान ही नहीं जा पाता। जो मिलता है थोड़ा-बहुत खाकर घर से काम के लिए निकल पड़ते हैं। अंकुरित अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Sprout Benefits) होते हैं। गेहूं, मूंग, मोठ, दलहन, नट्स, बीज, अनाज, फलियां, मूंगफली, सोयाबीन, चना आदि से स्प्राउट्स बना सकती हैं। इन सभी को एक साथ मिलाकर आप सुबह खाएंगे तो इनमें मौजूद कई तरह के न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर में जाकर काफी लाभ पहुंचा सकते हैं। अंकुरित अनाज मानसिक और शारीरिक संतुलन को बनाए रखता है। रोज खाने से आप कई खतरनाक रोगों से बचे रह सकते हैं। इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। स्प्राउटेड अनाज में मौजूद फायदोंके बारे में जानें (Sprout Benefits) यहां...
1 अनाज को पानी में भिगोकर स्प्राउट बनाने पर इनमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स निकल जाते हैं। ये आसानी से पच जाते हैं। अंकुरित अनाज भूख भी बढ़ाता है। तो जिन लोगों को भूख नहीं लगती, वो जरूर इसका सेवन करें।
2 शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालने के लिए इसका सेवन करें। सुबह खाएंगे तो ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होगी।
3 कुपोषण दूर करने के लिए भी यह बेहतर फूड है। कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं, तो हर दिन खाएं स्प्राउटेड अनाज। पेट से संबंधित ऐसी समस्याएं दूर होंगी।
4 प्रेगनेंट महिलाओं को भी इसका सेवन पूरे नौ महीने करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करता है।
Breast Cancer Diet : ब्रेस्ट कैंसर से बचना है, तो फलों-सब्जियों के साथ जरूर खाएं ये फूड्स
5 ओमेगा 3 त्वचा से संबंधित समस्याओं को कम करने में सहायक है। विटामिन सी त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है, जिससे त्वचा जवां रहती है। साथ ही त्वचा को रिजूवनेट भी करता है।
6 ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों के फॉलिकल्स के पोषण में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। कैपिलरीज (capillaries) को रिपेयर कर मजबूती प्रदान करता है, जिससे बाल घना बनते हैं।
7 वजन को बढ़ने नहीं देना चाहते हैं, तो स्प्राउट खाएं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आप अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं।
8 फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ए मौजूद होने के कारण यह आंखों की रोशनी तेज करता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को ब्लड वेसल्स और आर्टरीज से कम करता है।