पालक का सूप है हेल्दी वेट लॉस के लिए बेस्ट, पालक का सूप पीने के अन्य फायदे
पालक का सूप है हेल्दी वेट लॉस के लिए बेस्ट, पालक का सूप पीने के अन्य फायदे
क्या आप जानते हैं कि सूप वेट लॉस में भी सहायता करतe है। जी हां, वेट लॉस के लिए आप एक्सरसाइज़ के साथ-साथ अपनी डायट में हेल्दी पालक का सूप शामिल कर सकते हैं। यह पालक सूप आपके बेली फैट को कम करने और स्लीम बॉडी पाने में मदद करेगा।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : July 15, 2020 8:01 PM IST
Spinach Soup Benefits: बरसात की रिमझिम फुहारों की ठंडक के बीच गर्मागर्म सूप सुस्ती दूर करता है। जिससे, ना केवल मूड अच्छा होता है बल्कि, आपकी भूख भी खुलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यही सूप वेट लॉस में भी सहायता करता है। जी हां, वेट लॉस के लिए आप एक्सरसाइज़ के साथ-साथ अपनी डायट में हेल्दी पालक का सूप शामिल कर सकते हैं। यह पालक सूप आपके बेली फैट को कम करने और स्लीम बॉडी पाने में मदद करेगा। (Spinach Soup Benefits in hindi)
क्या पालक सूप पीने से होता है वेट लॉस?
वेट लॉस के लिए फाइबर एक बहुत ही अहम पोषक तत्व है। क्योंकि, फाइबर मेटाबॉलिज़्म बढाता है जिससे, वेट लॉस होता है। हेल्दी कार्ब्स से भरपूर पालक डायजेशन भी सुधारता है। जिससे, आपका पेट भी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे, आपकी क्रेविंग्स भी कम होती हैं और आप अनहेल्दी इटिंग से बच जाते हैं। इसके साथ ही पालक खाने से आपको मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन ए कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम की अच्छी खुराक भी प्राप्त होती है। (Spinach Soup Benefits for Weight Loss)
ऐसे बनाएं पालक का सूप (Spinach Soup Recipe):
200 ग्राम पालक के पत्ते
एक चम्मच लहसुन का पेस्ट
आधी प्याज़
5-6 चम्मच मलाई या फुल फैट क्रीम
मक्खन
नमक, पानी और काली मिर्च पाउडर
हेल्दी पालक सूप बनाने का तरीका:
पालक के पत्तों को पानी से धोकर अच्छी तरह साफ करें। इसे छोटे टुकड़ों में काटें।
अब, एक बर्तन को गैस पर रखें। मक्खन को पिघलने के लिए इसमें डालें। फिर, लहसुन का पेस्ट, कटी हुई प्याज और पालक बारी-बारी डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं।
अब, इसमें, बाकी सामग्री भी डाल दें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स होने दें। 2-3 मिनट पकाएं।
फिर, इसे किसी बड़े कटोरे में पालक का सूप पलटें। इसे नींबू के रस और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़के और गर्मा-गर्म पीएं।
ये भी हैं पालक सूप पीने के हेल्दी फायदे (Spinach Soup Benefits)
डायबिटीज कंट्रोल: पालक में मौजूद एंटीऑसीडेंट्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। जिससे, डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपनी हेल्थ कंडीशन संभालने में सहायता होगी।
पोटैशियम का अच्छा स्रोत होने के कारण, पालक के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर लेवल भी अंडर कंट्रोल्ड रहता है।
डायजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता करती है पालक। जिससे, पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
हेल्दी स्किन और हेल्दी बाल भी पालक खाने का एक अच्छा फायदा है। दरअसल, पालक में विटामिन ए की मात्रा काफी अधिक होती है। जो स्किन पोर्स में चिपचिपेपन को कम करता है।
पालक में विटामिन सी होता है जो, स्किन कोलाजन बनने और स्किन टेक्स्चर बेहतर बनाने का काम करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.