पालक कोफ्ता : स्‍वाद और सेहत से भरपूर हैं ये रेसिपी

हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे देखकर बच्चे नाक-भौं सिकोड़ने की बजाए पूरी प्लेट खाली कर देंगे।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 15, 2019 7:44 PM IST

अगर आप पालक के फायदे जानती हैं और बच्‍चों को डायट में इसे शामिल करना चाहती हैं तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे देखकर बच्‍चे नाक-भौं सिकोड़ने की बजाए पूरी प्‍लेट खाली कर देंगे। आइए आपको सिखाते हैं स्‍वाद और सेहत से भरपूर पालक कोफ्ता बनाना।

यह भी पढ़ें - जानिए किन परिस्थितियों में बिल्‍कुल नहीं खानी चाहिए ब्रोकोली

सामग्री :

– कोफ़्ता के लिए

– ब्रेड स्लाइस (02 नग)

– पनीर (1/2 कप कद्दूकस किया हुआ)

– मैदा (1/2 कप)

– मकई (1/4 कप उबला हुआ)

– बेकिंग पाउडर (चुटकी भर)

– हरी मिर्च (02 नग कटी हुई)

– धनिया पत्ती (01 बड़ा चम्मच कटी हुई)

– काली मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)

– काजू (2 छोटे चम्मच)

– दही  (03 बड़े चम्मच)

– नमक (स्वादानुसार)

यह भी पढ़ें – ईवनिंग टाइम का स्‍वाद बढ़ा देगा आलू से बना ये हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

ग्रेवी के लिए

– पालक (04 कप कटा हुआ)

– हरी मिर्च (01 नग कटी हुई)

– अदरक (02 छोटे चम्मच बारीक कटा हुआ)

– तेल (02 बड़े चम्मच)

– धनिया पाउडर (01 छोटा चम्मच)

– लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)

– गरम मसाला पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)

– नमक (स्वादानुसार)

यह भी पढ़ें – सीख लें खाने का यह तरीका, सेहत को होगा डबल फायदा

ग्रेवी पेस्ट के लिए

– प्याज (3/4 कप कटा हुआ)

– टमाटर (3/4 कप कटे हुए)

– लौंग (02 नग)

– छौंक के लिए-

– घी (01 बड़ा चम्मच)

– अदरक (01 टुकड़ा)

– प्याज (मीडियम साइज की, बारीक कटी हुई)

यह भी पढ़ें – क्‍या आपको भी यह लगता है कि ‘बच्‍चे खाना नहीं खाते’, तो एक बार दोबारा सोचिए

पालक कोफ्ता बनाने की विधि :

– इसके लिए ब्रेड के किनारों को हटा कर उन्हें दही में डुबा दें।

– 10 मिनट के बाद उसमें मैदा को छोड़कर कोफ्ता वाली सारी सामग्री डाल कर अच्छी तरह से मिला लें.

– सारी सामग्री एकसार हो जाने के बाद उसे 12 हिस्सों में बांट कर कोफ़्ते जैसा बना लें।

– उसके बाद कोफ्तों को मैदे से अच्छी तरह से लपेट लें और कढ़ाई में तेल गर्म करके सुनहरा होने तक  तल लें।

– अब ग्रेवी की तैयारी करेंगे, इसके लिए पालक हरी मिर्च और अदरक को कुकर में डाल कर थोड़ा सा पानी मिलायें औेर एक सीटी लगा दें।

– इसे ठंडा करने के बाद मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें।

– इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें प्याज को भून लें।

– प्याज भुन जाने पर उसमें टमाटर का पेस्ट मिलाएं और उसे भी भून लें।

– धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर उसे 2 मिनट तक पकायें।

– इसके बाद 1/2 कप पानी कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर 6-7 मिनट तक पकायें।

–  इसके बाद कोफ्ता को ग्रेवी में डालें और उबाल आने तक पका लें।

– कोफ्ता तैयार होने के बाद छौंक के लिए निकाली गयी सामग्री को एक छोटे पैन में डालें और तेज आंच   में 2 मिनट तक पका लें।

– इसे पकाने के बाद कोफ्ता के उपर से डाल दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source