
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Vegetables for Bad Cholesterol
Winter Vegetables for Bad Cholesterol : शरीर के कई कार्यों के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी होता है। लेकिन इसकी अधिकता कई तरह की बीमारियों जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक इत्यादि का खतरा रहता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। सही आहार से आप अपने शरीर को काफी हद तक स्वस्थ रख सकते हैं। सर्दियों में कुछ ऐसी सब्जियां मार्केट में मिलती हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल हो सकता है। इन सब्जियों में पालक शामिल है। जी हां, पालक का सेवन करने से आपके शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर कम हो सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पालक किस तरह है फायदेमंद और किस तरह करें इसका सेवन?
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, पालक में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने लगती है। इसका गहरा रंग आपके शरीर में एलडीएल स्तर को कम कर सकता है। वहीं, धमनियों की दीवारों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोक सकता है। अगर आप अपने शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो पालक का सेवन जरूर करें। इससे काफी फायदा हो सकता है।
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कैसे करें पालक का सेवन?
पालक का जूस : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 मुट्ठी पालक लें, इसमें अदरक का छोटा सा टुकड़ा और आंवला डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसके बाद तैयार जूस का सेवन खाली पेट करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। यह शरीर में आयरन की कमी को भी दूर कर सकता है।
पालक की सब्जी : सर्दियों में पालक का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, जिसमें आलू-पालक की सब्जी, दाल-पालक इत्यादि शामिल हैं।
पालक से तैयार रोटी : पालक को ग्राइंड करके आटे में मिलाकर गूंथ लें और फिर इसकी रोटी तैयार करके खाएं। इससे आपके शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।