
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 14, 2020 5:08 PM IST
Spices to Boost Immunity : कोरोनावायरस से बचना है तो भोजन में शामिल करें ये 4 मसाले, बूस्ट होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, फ्लू से भी होगा बचाव।
Spices to Boost Immunity in hindi: कोरोनावायरस का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अपनी सुरक्षा आपके हाथ ही है। कोरोनावायरस का ना तो कोई वैक्सीन (coronavirus vaccine in hindi) है, ना दवा है और ना ही कोई इलाज है। कोरोनावायरस से बचाव (coronavirus prevention tips) के लिए आपको हाइजीन का खास ख्याल रखना होगा। बाहर हों या ऑफिस में, हर समय हाथ साफ करते रहें। मुंह, नाक और आंख को बार-बार हाथों से छूने से बचें। साथ ही अपने खानपान पर भी खास ध्यान रखें, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) मजबूत हो।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोरोनावायरस से उबरना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर, बुजुर्गों की इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होती है, ऐसे में सभी को अपने खानपान में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आपके किचन में ही कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Spices to Boost Immunity) करते हैं। ये कुछ ऐसे मसाले हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही, कई रोगों के साथ ही कोरोनावायरस संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी शरीर को प्रदान करते हैं। जानें, उन मसालों के बारे में यहां, जो इम्यूनिटी करें मजबूत (Indian Spices which Boost Immune power)...
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमटरी काफी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा हल्दी में करकुमिन भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह शरीर में जाकर कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है। इससे नई कोशिकाएं भी बनती हैं।
दालचीनी के सेवन से भी इम्यूनिटी को मजबूत (Spices to Boost Immunity) बना सकते हैं। दालचीनी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। आप चाहें तो दालचीनी को किसी भी सब्जी में डालें या फिर इसकी चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए दालचीनी को पानी में डालकर उबालें और इसे गरमागर्म पिएं। इससे आप कई तरह की संक्रामक रोगों, गले में खराश, सर्दी-जुकाम से बचे रहेंगे।
एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुणों से भरपूर हींग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जानी जाती है। हींग में एंटीवायरल तत्व होते हैं, जो गले में खराश, सर्दी, सूखी खांस, फ्लू आदि से बचाने का काम करता है।
काली मिर्च तो आप अक्सर अपने खाने में डालते होंगे। यदि नहीं डालते, तो आज से ही इसका इस्तेमाल करना शुरू दें। काली मिर्च में काफी मात्रा में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। शरीर में मौजूद बैड बैक्टीरिया को मारता है। यह प्रोबायोटिक यानी गुड बैक्टीरिया को बढ़ाती भी है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती है। गुड बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होते हैं।