Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Spices to boost immunity during Winters : भारत में मौसम बदलते ही खान-पान और जीवनशैली में बदलाव आना स्वाभाविक है। गर्मी, बरसात और सर्दी - तीनों ऋतुओं के अनुसार हमारे शरीर की जरूरतें भी बदलती रहती हैं। खासकर सर्दियां शुरू होने से पहले खानपान में बदलाव जरूरी होता है। सर्दियों में दौरान ठंडी हवाएं, संक्रमण, सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार और जोड़ों का दर्द जैसी परेशानियां ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे में सर्दियां शुरू होने से पहले डाइट में कुछ खास मसालों का शामिल कर लिया जाए, तो न सिर्फ बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि शरीर को अंदर से भी गर्म रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं उन 5 मसालों के बारे में, जिन्हें सर्दियां शुरू होने से पहले डाइट का हिस्सा बनाया जाए, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
दिल्ली की भाग्य आयुर्वेदा की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह के अनुसार, अदरक को आयुर्वेद में औषधियों का राजा कहा गया है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। सर्दियों में गला खराब होना, बलगम जमा होना और पाचन कमजोर होना आम समस्या है। अदरक इनसे तुरंत राहत दिलाता है। सर्दियां शुरू होने से पहले रोजाना थोड़ी मात्रा में अदरक का सेवन किया जाए, तो ये शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।
अदरक के सेवन के तरीके
एक्सपर्ट का कहना है कि दालचीनीमें विटामिन ए, सी, बी, ई, के, और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं। सर्दियां शुरू होने से पहले अगर दालचीनी का सेवन शुरू कर दिया जाए, तो यह खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करती है, जिससे सर्दियों में होने वाली सुस्ती और थकान कम होती है। दालचीनी के पोषक तत्व सर्दियां शुरू होने से पहले संक्रमण से बचाव करते हैं।
दालचीनी के सेवन के तरीके
काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपरिन (Piperine) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह बलगम और खांसी निकालने में मदद करती है और फेफड़ों को स्वस्थ रखती है। सर्दियां शुरू होने से पहले रोजाना थोड़ी सी काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी, खांसी और बुखार की परेशानी दूर होती है।
काली मिर्च के सेवन के तरीके
अजवाइन को सर्दियों का पाचन मंत्र कहा जा सकता है। अजवाइन के छोटे-छोटे बीज गैस, अपच और खट्टी डकारों से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाव करते हैं।
अजवाइन के सेवन के तरीके
सर्दियों में जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और डायबिटीज की परेशानी रहती है, मेथी दाना उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी दाना में में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। सर्दियां शुरू होने से पहले मेथी दाना खाने से सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव होता है।
मेथी दाने के सेवन के तरीके
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।