मानसून में रोज खाएं ये 3 मसाले, बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी

Monsoon ke Liye Masale: मानसून में मसालों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आप इस मौसम में कई मसालों का सेवन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 22, 2025 4:59 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Spices for Monsoon Season:मानसून के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहता है। इस मौसम में कभी गर्मी, तो कभी ठंड लगती है। लेकिन, ठंडी हवाओं की वजह से इस मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से मौसमी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। मानसून में वायरल बुखार, डायरिया फूड प्वाइजनिंग आदि से परेशान होना पड़ता है। इसलिए मानसून में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाव के लिए आपको कुछ मसालों का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में कौन-से मसाले खाने चाहिए (Monsoon me Kon se Masale Khane Chahiye)?

1. हल्दी का सेवन जरूर करें

मानसून में आपको हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। अगर आप अपनी रेगुलर डाइट में हल्दी शामिल करेंगे, तो इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही, बॉडी डिटॉक्स में भी मदद मिलती है। आप हल्दी को सब्जी, चावल या दाल में मिलाकर करें। इसके अलावा, हल्दी वाला दूध और हल्दी वाला पानी भी पिया जा सकता है।

2. अदरक का सेवन करें

मानसून में अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है। अदरक की तासीर गर्म होती है। अगर आप मानसून में बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान रहते हैं, तो अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक खाने से संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। आप अदरक की चाय पी सकते हैं या अदरक के रस का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो अदरक को शहद के साथ भी ले सकते हैं।

3. दालचीनी का सेवन करें

मानसून में अपनी डाइट में दालचीनी जरूर शामिल करें। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में सहायता करते हैं। साथ ही, मौसमी बीमारियों से भी बचाते हैं। दालचीनी का काढ़ापीना बेहद फायदेमंद होता है। दालचीनी का काढ़ा पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इससे पाचन में सुधार होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या इन मसालों का काढ़ा पीना लाभकारी होता है?

जी हां, मानसून में मसालों का काढ़ा पीना बेहद लाभकारी होता है। आप अदरक, तुलसी, दालचीनी, और लौंग के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

क्या मानसून में मसालेदार खाना नुकसानदायक होता है?

मानसून में आपको ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। तला-भुना या मसालेदार भोजन से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

क्या मसाले इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं?

जी हां, मसाले शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप लहसुन, अदरक, लौंग, सौंफ, काली मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं।

मानसून में इम्यूनिटी क्यों कमजोर हो जाती है?

मानसून में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से पाचन-तंत्र कमजोर हो जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source