चिकन-मटन सब इस सब्जी के आगे फेल? इस खास सब्जी के फायदों के जानकर आप भी रह जाएगे हैरान

Special vegetable to add in your diet: शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको अपनी डाइट में नोन-वेज फूड्स को ही शामिल करना पड़े। बल्कि इस खास सब्जी को शामिल करने से भी आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 19, 2024 7:31 AM IST

Health benefits of adding linguda in your diet: पहाड़ी इलाकों में कई पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां पाई जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं। इन सब्जियों में बथुआ, मंठ, कोंडी, और कालूसा प्रमुख हैं। ये सब्जियां आयरन, विटामिन, खनिज, और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो शरीर को मजबूत बनाती हैं। मगर इन्हीं पहाड़ियों में मिलने वाली 'लिंगुड़े की सब्जी' को अक्सर 'दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी' कहा जाता है और इसके पीछे एक मजबूत कारण है। यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह शरीर के लिए एक पोषक तत्वों का खजाना है। इसे पहाड़ी इलाकों में आसानी से पाया जाता है, जहां यह स्थानीय आहार का अहम हिस्सा बन चुकी है। आइए जानते हैं क्यों यह सब्जी इतनी खास है और इसके क्या फायदे हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर है लिंगुड़े

लिंगुड़े में विटामिन ए, सी और के की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा, आंखों, हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसी महत्वपूर्ण खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। लिंगुड़े में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसके सेवन से कोशिकाओं की मरम्मत होती है और यह शरीर को युवा बनाए रखने में मदद करता है। यह सब्जी प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें अन्य पोषक तत्वों का मिश्रण इसे एक संपूर्ण आहार बनाता है।

मटन और मछली से क्यों बेहतर है लिंगुड़ा?

लिंगुड़े की सब्जी में मटन और मछली की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। मटन और मछली में उच्च प्रोटीन तो होता है, लेकिन इनमें फैट की अधिकता भी होती है, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है। वहीं लिगुड़े में कम कैलोरी, अधिक फाइबर और पोषक तत्वों का संतुलित मिश्रण होता है, जो इसे मटन और मछली से कहीं ज्यादा स्वस्थ विकल्प बनाता है।

लिंगुड़े की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

सामग्री- लिंगुड़े के ताजे पत्ते, सरसों का तेल, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, हल्दी, नमक और स्वाद अनुसार अन्य मसाले। इसके अलावा आप अपनी डिश व स्वाद के अनुसार अन्य मसाले व अन्य चीजों के साथ भी इस सब्जी को मिक्स कर सकते हैं, जो आपकी जरूरत के अनुसार निर्भर करता है।

बनाने की विधि

सबसे पहले लिंगुड़े के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें लिगुड़े के पत्ते डालें और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद, हल्दी, नमक और थोड़ी पानी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब सब्जी पक जाए और तेल ऊपर आ जाए, तो इसे गरमागरम परोसें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source