
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 5, 2024 10:21 PM IST
Seeds That Make Bone Strong: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर एक अंग का ठीक तरीके से काम करना जरूरी है और अगर आपका शरीर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो इसका मतलब है कहीं न कहीं कमी हुई है। शरीर के ठीक से काम न कर पाने के पीछे प्रमुख कारण आमतौर पर कमजोरी होती है। कमजोरी आमतौर पर मसल्स व हड्डियों में देखी जाती है। कई बार सही डाइट लेने के बावजूद भी हमारी हड्डियां कमजोर पड़ जाती है। लगातार कमजोर पड़ रही हड्डियों को मजबूती देने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है और ऐसे ही एक बीज के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। कैल्शियम से भरपूर इस बीज का अगर आप सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियों की कमजोरी तेजी से ठीक होने लगती है, जिसकी मदद से हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। (Seeds to add in diet for strong bones)
कई बार हम सामान्य डाइट से हमारे शरीर के लिए पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त नहीं कर पाते हैं, जिस कारण से शरीर में उन पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। यही कारण है कि कई बार पर्याप्त कैल्शियम न मिलने के कारण हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं। ऐसे में खसखस के बीजों को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है, जो शरीर को भरपूर कैल्शियम देंगे। अगर आप अपनी डाइट में खसखस के बीजों को शामिल कर लेते हैं।
खसखस के बीज न सिर्फ कैल्शियम से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें कई ऐसे खास तरह के तत्व भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। खसखस में मैंगनीज पाया जाता है, कोलेजन नामक एक खास प्रोटीन बनाने में मदद करता है। यह खास कोलेजन हड्डियों में होने वाले डैमेज से भी बचाता है और साथ ही कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
खसखस के बीज कोई आम प्रकार के बीज नहीं हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनका सेवन करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि खसखस के बीज ओपिओइड्स से दूषित हो सकते हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसे में इनका सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि खसखस के बीज दूषित नहीं हैं और उसके लिए आप उन्हें मार्केट से अच्छी क्वालिटी के रूप में ले सकते हैं। आप खसखस के बीजों को सामान्य रूप से अपने खाने में मिलाकर, ड्रिंक में मिलाकर या फिर मिठाइयों के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो फ्रूट या वेजिटेबल सलाद के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।