
Also Read
Green chutney in winter to reduce cholesterol: सर्दियों में मेथी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी (फिनोमेनल) एक अत्यधिक पौष्टिक हर्ब है और इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही ठंड के मौसम में शरीर को मजबूती देते हैं। मेथी में उच्च फाइबर सामग्री होती है, जो पाचन स्वास्थ्य में मदद करती है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होती है। यह एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है, जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक है। मेथी में विटामिन ए, सी, के और बी-कॉम्प्लेक्स (जैसे फोलेट) होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। तो इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी होते हैं, जो हड्डियों और रक्त स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। मेथी के यह पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं, जिनकी चटनी का सेवन करने के कई लाभ है, जो आज हम आपको बताएंगे।
मेथी की चटनी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। किसी भी मनुष्य के लिए पाचन का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। सही पाचन से न केवल पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
मेथी के बीज में फाइबर और कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ मिलता है। मधुमेह (डायबिटीज) का नियंत्रण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यदि इसे सही तरीके से प्रबंधित नहीं किया गया, तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है। शरीर की गर्माहट बनाए रखने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और सर्दियों में मेथी का सेवन शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करता है, जिससे ठंड से राहत मिलती है और ठंड में बीमार होने का खतरा कम होता है।
मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है और बाल मजबूत और घने होते हैं। साथ ही मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने साथ ही इसे झड़ने से रोकते हैं।
सर्दियों के मौसम में हड्डियों को सही पोषण और देखभाल की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस समय घाव को भरने में समय लगता है। मेथी में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह सर्दियों में जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाती है।
1 कप ताजी मेथी के पत्ते
2-3 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक का टुकड़ा,
थोड़ी-सी हरी मिर्च,
थोड़ा नींबू का रस
और नमक स्वादानुसार।
सभी सामग्री को मिलाकर मिक्सर में पीस लें और चटनी तैयार कर लें। सर्दियों में इसे अपने भोजन में शामिल करें और इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद लें।