Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Methi ke Patte Khane ke Fayde: सर्दियों का मौसम अपने साथ हरी-भरी सब्जियों का खजाना लेकर आता है। इस मौसम में पालक, मेथी, सरसों, बथुआ, मटर, गाजर, मूली, फूलगोभी, ब्रोकोली और पत्ता गोभी जैसी पौष्टिक सब्जियां हर रसोई और फ्रिज भर जाता है। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये सब्जियां प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती हैं। सर्दियों में मिलने वाली इन हरी सब्जियों में से एक यानी मेथी आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी होती है। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, जिसे आहार विशेषज्ञ सर्दी का सुपरफूड कहते हैं। सर्दियों में मेथी का सेवन शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है, साथ ही कई बीमारियों से बचाव भी करता है।
ठंड के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो ही जाती है। ऐसे में मेथी की पत्तियों में मौजूद विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे स्वस्थ बनाते हैं। आप मेथी का सेवन करने के साथ ही उसका पेस्ट या फेस पैक चेहरे पर लगाएं तो आपको झुर्रियां से राहत मिलेगी और त्वचा में नमी बनी रहेगी।
सर्दियों में भारी खाना पचाना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन मेथी पाचन के लिए अच्छी होती है। इसकी पत्तियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करती हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
मेथी के दाने और पत्तियां दोनों में ‘गैलेक्टोमेन्नन’ नामक फाइबर पाया जाता है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से मेथी का सेवन करें तो ब्लड शुगर को संतुलित रहेगा और इंसुलिन की क्रिया को बेहतर होगी।
बदलते मौसम और सर्दियों में सर्दी-जुकाम होना आम है। मेथी में मौजूद विटामिन ए, सी और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। साथ ही इसका तासीर भी गर्म होती है, जो आपको सर्दियों के मौसम में गर्माहट प्रदान करती है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन शरीर को संक्रमणों से बचाता है और ऊर्जा बनाए रखता है।
मेथी ठंडे मौसम में आसानी से उग जाती है और इसकी खेती में लागत कम लगती है। बाजार में हरी मेथी की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। इसके दाने भी औषधीय उद्योग में खूब काम आते हैं और साल भर बिकते रहते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।