गर्मियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 खास फूड्स, तेजी से होगी ग्रोथ और ना पड़ेंगे बीमार

Garmi me baccho ko kya khilana chahiye: गर्मियों के दिनों में अपने बच्चों की डाइट में कुछ खास बदलाव करने जरूरी है। इस लेख में जानें गर्मियों के दिनों में अपने बच्चों की डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 13, 2025 3:39 PM IST

Garmiyon mein bacchon ko kya khilaye: गर्मियों का मौसम बच्चों के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन, थकान और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में बच्चों की डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करना बेहद जरूरी है, जो न सिर्फ उनकी इम्यूनिटी बढ़ाएं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करें। अगर आप अपने बच्चे की अच्छी ग्रोथ चाहते हैं और उसकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर उसे गर्मियों में आने वाली बीमारियां, इंफेक्शन व एलर्जी आदि से बचाकर रखना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गर्मियों में बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। (Foods to add in your children diet that keep them healthy in hindi)

1. दही (Curd for children in summer)

गर्मियों में दही खाना बेहद जरूरी है। दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। गर्मियों में दही खाने से शरीर ठंडा रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप बच्चों को फ्रूट योगर्ट या रायता के रूप में दही दे सकते हैं।

2. नारियल पानी (Coconut for children in summer)

गर्मियों के समय नारियल पानी एक बेहद ही ऊर्जावान ड्रिंक है। यह नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी से होने वाली थकान से राहत मिलती है। इसलिए गर्मियों में अपने बच्चे की डाइट में नारियल के पानी को जरूर शामिल करना चाहिए।

3. मौसमी फल (Seasonal fruit for children in summer)

गर्मियों के मौसम में तरबूज, खरबूजा, आम, लीची और अंगूर जैसे फल पानी से भरपूर होते हैं और बच्चों को जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स प्रदान करते हैं। ये फल न सिर्फ एनर्जी देते हैं बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। इसलिए आज से ही अपने बच्चे की डाइट में मौसम के अनुसार मिलने वाले फलों को शामिल करते रहना चाहिए।

4. हरी सब्जियां (Green vegetables for children in summer)

लौकी, टिंडा, परवल और तोरी जैसी हरी सब्जियां गर्मियों के लिए आदर्श होती हैं। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और ये पाचन में भी हल्की होती हैं। आप बच्चों को सब्जियों का सलाद बनाकर उसमें नींबू आदि डालकर दे सकते हैं, जिससे वह स्वाद में बेहद हो जाता है।

5. पानी में भीगे ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits soaked in water in summer)

भीगे हुए बादाम, किशमिश और अंजीर बच्चों के दिमागी विकास में मदद करते हैं। गर्मियों में इन्हें भिगोकर देना बेहतर होता है, ताकि पाचन आसान हो और शरीर को ठंडक मिले। इन फूड्स को बच्चों की डेली डाइट में शामिल करके न सिर्फ उनका संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है, बल्कि गर्मियों में होने वाली बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source