Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 फूड्स शीशे की तरह साफ रहेंगे आपके फेफड़े, स्मोकर्स को भी मिलेगा जबरदस्त फायदा

Lung health: फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए सही लाइफस्टाइल के साथ-साथ सही डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही खास तरह के फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लंग्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 फूड्स शीशे की तरह साफ रहेंगे आपके फेफड़े, स्मोकर्स को भी मिलेगा जबरदस्त फायदा

Written by Mukesh Sharma |Published : February 11, 2024 12:18 PM IST

Health diet that keep your lungs healthy: आजकल युवा धूम्रपान को अपने लाइफस्टाइल के साथ जोड़कर देखते है लेकिन और ये भूल जाते है कि इससे होने वाले परिणाम आपके लिए जानलेवा हो सकते हैं। फेफड़े हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंग हैं और धूम्रपान करना सबसे ज्यादा फेफड़ों को ही नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा बढ़ता प्रदूषण, खराब डाइट व अन्य कई ऐसे कारक हैं, जो आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए धूम्रपान छोड़ने और अपनी जीवनशैली में सुधार लाने के साथ-साथ अपनी डाइट में सुधार लाना भी जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको डाइट में सुधार करने के कुछ तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। अपने फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल किया जा सकता है, जो आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद करेंगे।

1.सेब (Apple for lungs)

डॉक्टर्स भी आपको रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते है और वो इसलिए क्योंकि सेब एक फाइबर का स्रोत है इसके अलावा सेब विटामिन से भरा होता है जिसमें सबसे कम कैलोरी होती है। सेब खास तत्वों से भरपूर होता है जो हमारे फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है। फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद है।

2.संतरा (Orange for lungs)

विटामिन सी और विटामिन बी 6 फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है और संतरे में ये दोनों ही विटामिन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। रोजाना संतरे का सेवन आपको फेफड़ों की कई बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना एक संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए।

Also Read

More News

3.अदरक (Ginger for lungs)

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो हमारे फेफड़ों के स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करता है और हम अदरक की चाय या फिर नींबू के रस में मिल कर भी पी सकते जो हमारे फेफड़ों को साफ करने में मददगार होता है। साथ ही अदरक में फेफड़ों से बलगम कम करने के गुण भी होते हैं।

4.अनार (Pomegranate for lungs)

अनार का सेवन हमारे फेफड़ों को फिल्टर करने में सहायक होता है फेफड़ों को साफ करने में अनार एक बड़ा रोल अदा करता है। अनार में एक नहीं बल्कि कई ऐसे खास तत्व होते हैं, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं और बीमारियों के खतरे को भी दूर करते हैं।

5.ब्रोकली (Broccoli for lungs)

ब्रोकली का रोजाना सेवन करने से हम अपने फेफड़ों को साफ रख सकते है, क्योंकि ब्रोकली में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन सी हमारे श्वसन मार्गों की प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। साथ ही ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते है। ब्रोकली में पाया जाने वाला सल्फर फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चिकित्सकों के अनुसार फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना भी कारगर साबित होता है। इसके अलावा अपनी डाइट में विटामिनों और ताजगी से भरपूर आहार को शामिल करने से भी आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।