hamburger icon
A
Read in English

हेल्थ स्पेशलः चीज़ कॉर्न पराठा, जानिए बनाने का तरीका

चीज कॉर्न पराठा सेहत के लिए भी अच्छा होता है और स्वाद भी लाजवबाब होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 21, 2018 12:36 AM IST

मौसम बदल रहा है, ठंड के मौसम में बच्चों को पराठे बहुत अच्छे लगते हैं। हेल्थ को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पराठे भी हेल्दी बनाने चाहिए। स्वाद के हिसाब से पराठे में कुछ नया प्रयोग अच्छा भी लगता है। हम यहां ऐसे ही एक विशेष प्रयोग को बताने जा रहे हैं। चीज कॉर्न पराठा सेहत के लिए भी अच्छा होता है और स्वाद भी लाजवबाब होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसका स्वाद पसंद आता है। सेहत के हिसाब से देखें तो इसमें कार्न और चीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। तो आइए जानते हैं स्पेशल चीज कार्न पराठा बनाने का तरीका।

सामग्री

  • दो कप आटा
  • तेल
  • आधा कप उबले हुए स्वीटकॉर्न
  • एक टेबलस्पून उबले व कटे हुए बेबी कॉर्न
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ प्रोसेस्ड चीज
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़
  • आधी चम्मच काली मिर्च
  • नमक
  • इटेलियन सीजनिंग
  • मेयोनीज

बनाने का तरीका 

  • कॉर्न चीज़ परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथकर तैयार करना होगा। इसके लिए एक बर्तन में आटा, नमक डालकर पानी की सहायता से गूंथ लें। अब इसमें फिर से हल्का तेल डालकर फिर से अच्छी तरह गूंथ लें। आपका आटा तैयार है। इसे पन्द्रह−बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में उबले हुए कार्न, बेबी कॉर्न, नमक, काली मिर्च पाउडर, मोजरेला चीज, प्रोसेस्ड चीज व इटेलियन सीजनिंग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। जब मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तो परांठा बनाएं।
  • इसके लिए आप आटे की लोई लेकर उसे रोटी की तरह बेलें। अब रोटी के उपर मेयोनीज लगाएं व उसके उपर तैयार स्टफिंग रखें। अब रोटी को मोड़कर अच्छी तरह बंद कीजिए। आप कांटे की मदद से इसे अच्छी तरह बंद करें ताकि सेकते समय यह खुले नहीं और स्टफिंग बाहर न आएं।
  • अब आप एक पैन लेकर उसमें हल्का सा ऑयल डालें और तैयार परांठा उसमें रखें। अब परांठे के उपर भी थोड़ा ऑयल लगाएं और मध्यम आंच पर इसे पलट−पलटकर सेंके। चीज कॉर्न परांठे को अच्छी तरह सिकने में करीबन पांच से सात मिनट लगेंगे।
  • ध्यान रखें कि परांठा सेंकते समय आप गैस फलेम को कम ही रखें। अन्यथा परांठे अन्दर से कच्चे रह जाएंगे।
  • अब आपका चीज कॉर्न परांठा तैयार है। बस इसे प्लेट में निकालें और मनचाहे आकार में काटें। चाहे तो इसे यूं ही खाएं या फिर बच्चों को सॉस व चटनी के साथ सर्व करें। यकीन मानिए यह परांठा उन्हें बेहद पसंद आएगा।