शाकाहारियों के लिए सुपर फूड है सोयाबीन, जानें इसके फायदे

शाकाहार में भी कई ऐसे फूड हैं जो पोषक तत्‍वों से भरपूर हैं। ऐसा ही सुपर फूड है सोयाबीन। सोयाबीन प्रोटीन का हाई सोर्स है। सोयाबीन के सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 28, 2019 11:21 AM IST

शाकाहारी लोगों के पास पोषण के सीमित विकल्‍प होते हैं। माना जाता है कि उनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और आयरन की कमी होती है। जिनकी मात्रा मांसाहारी भोजन में पर्याप्‍त मात्रा में होती है। पर ऐसा नहीं है कि शाकाहारी लोग कमजोर होते हैं। शाकाहार में भी कई ऐसे फूड हैं जो पोषक तत्‍वों से भरपूर हैं। ऐसा ही सुपर फूड है सोयाबीन ( Soybean health benefits)। सोयाबीन प्रोटीन का हाई सोर्स है। सोयाबीन के सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आइए जानें क्‍यों कहा जाता है सोयाबीन ( Soybean health benefits) को सुपर फूड और क्‍या हैं इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ।

क्‍या है सोयाबीन ( Soybean health benefits)

यह दलहन के बजाय तिलहन की फसल मानी जाती है। प्रोटीन के कारण इसे शाकाहारी मनुष्यों के लिए नॉनवेज जैसा फूड माना जाता है। सोयाबीन में प्रोटीन, कार्बोहाइडेंट और वसा होती है। सोयाबीन में 38-40 प्रतिशत प्रोटीन, 22 प्रतिशत तेल, 21 प्रतिशत कार्बोहाइडेंट, 12 प्रतिशत नमी तथा 5 प्रतिशत भस्म होती है।

सोयाबीन में मौजूद पोषक तत्‍व ( Soybean health benefits)

इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन और खनिज तत्वों की भी भरमार होती है। इसमें विटामिन B कॉमप्लेक्स और विटामिन E की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही सोयाबीन में एमिनो ऐसिड भी पाया जाता है, जो शरीर निर्माण में सहायक साबित होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन काफी महत्वपूर्ण तत्व साबित होता है।

सोयाबीन खाने के फायदे ( Soybean health benefits)

हाई प्रोटीन सोर्स

सोयाबीन हाई प्रोटीन सोर्स है। इसलिए बच्‍चों को इसे जरूर खिलाना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं।

कंट्रोल करे ब्‍लड प्रेशर

ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सोयाबीन बहुत अहम भूमिका अदा करती है। सोयाबीन को रोजाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए

सोयाबीन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी हेल्‍दी डाइट है। कुपोषण के चलते बहुत सी मानसिक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में सोयाबीन उन्‍हें इन जोखिमों से बचाता है। सोयाबीन को हर रोज अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। वहीं सोयाबीन के इस्तेमाल से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

हेल्‍दी है हार्ट के लिए

सोयाबीन ब्रेन हेल्‍थ के साथ ही हार्ट हेल्‍थ के लिए भी लाभदायक है। दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए भी सोयबीन का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। डॉक्टर भी दिल के रोगों को दूर करने के लिए सोयाबीन खाने की सलाह देते हैं। वहीं सोयाबीन का तेल भी हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा माना जाता है।

मेटाबॉलिज्‍म के लिए

जिन बच्‍चों को पाचन तंत्र गड़बड़ होता है उन्‍हें सोयाबीन जरूर खिलानी चा‍हिए। आप सोया चंक्‍स को उनके आहार में शामिल कर सकते हैं। यह पेट के कीड़ों को मारने में भी मददगार है। जिससे पाचन सही रहता है।

वुमेन डाइट

महिलाओं को अपनी डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उम्र के साथ बढ़ने वाली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं में काफी हद तक राहत मिलती है। डाइट में सोयाबनी शामिल करने से महिलाओं में हड्डियों के कमजोर होने की ओस्टियोपोरोसिस जैसे खतरे से बचाव किया जा सकता है।

क्‍या वाकई सुपरफूड है काई ? जानें इसका पोषण मूल्‍य और फायदे

इस विधि से बनाएं पाव भाजी, बच्‍चों को मिलेगी सब्जियों की सेहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source