
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 28, 2019 3:06 PM IST
फटा हुआ दूध भी होता है काफी हेल्दी। © Shutterstock.
गर्मी के दिनों में अक्सर दूध फट जाता है। कुछ लोग इससे पनीर बना लेते हैं या फिर फेंक देते हैं। दरअसल, दूध फट जाने पर इसका स्वाद काफी कड़वा या खट्टा लगने लगता है। फिर भी आप इसे ना फेकें, क्योंकि फटा हुआ दूध भी काफी हेल्दी होता है। दूध किसी भी फॉर्म में हो उसमें प्रोटीन काफी मात्रा में मौजूद होता है। जानें, फटे हुए दूध का इस्तेमाल करने से आपको सेहत पर क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।
दूध पीने से भी होता है वजन कम, रोज पिएं एक गिलास
इम्यून पावर करे बूस्ट
फटे हुए दूध के पानी में ढेर सारा प्रोटीन होता है। इस पानी के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे- इससे मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है। इम्युनिटी बूस्ट होती है। यह कई रोगों से लड़ता है। ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
कॉलेस्ट्रोल करे कम
यदि आप फटे हुए दूध का सेवन करते हैं, तो कॉलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है। कॉलेस्ट्रोल नियंत्रण रहेगा, तो आप हार्ट से संबंधित समस्याओं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि से बचे रहेंगे।
दूध में मिलाकर पिएंगे ये 4 चीजें, तो होंगे सेहत को अद्भुत लाभ
खाने का स्वाद बढ़ाए
इस पानी से आप आटा गूंद सकते हैं। इससे रोटियां नर्म, मुलायम और स्वादिष्ट बनती हैं। इसके भरपूर प्रोटीन भी मिलेगा।
चेहरे पर ग्लो लाए
दूध ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे त्वचा की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। फटे हुए दूध को आप बेसन, हल्दी और चंदन में मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ये चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है।
दालचीनी वाला दूध पिएंगे, तो सेहत को होंगे ये अद्भुत लाभ
अंडे में डालकर खाएं
फटे हुए दूध के थक्कों को आप अंडे की भुर्जी में मिलाकर खा सकते हैं। इससे अंडे की भुर्जी स्वादिष्ट तो लगेगी ही साथ ही शरीर को डबल पोषक तत्व मिलेगा। शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी ज्यादा मिलेगी।