सोनम ने खुद को काफी फिट रखा है और इसके लिए वह अपनी डायट का खास ख्याल रखती हैं।
Sonam Kapoor Diet Plan: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी खूबसूरती के साथ अपनी फिटनेस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं और उन्हें देखकर हर किसी के मन में यह सवाल ज़रूर आता है कि वो खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं। आपके मन में भी है ना यह सवाल?
वर्कआउट में पसीना बहाने के साथ-साथ सोनम अपनी डायट पर भी काफी ध्यान देती हैं। हमने बात की राधिका कार्ले (Radhika Karle) से जो सोनम कपूर की फिटनेस ट्रेनर हैं और राधिका बैलेंस्ड बॉडी की शुरुआत भी उन्होंने ही की। राधिका से हमने जाना कि सोनम सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर में क्या खाती हैं। सोनम के डायट प्लान में ताज़े-मौसमी फलों से लेकर सब्ज़ियां और मछली जैसी हेल्दी चीज़ें शामिल हैं। यहां पढ़ें सोनम कपूर का पूरा डेली डायट प्लान। (Sonam Kapoor Diet Plan in Hindi)
ऐसा है सोनम का डेली डायट प्लान
ब्रेकफास्ट
सोनम कपूर सुबह ब्रेकफास्ट में 1/2 कप ताज़े फल खाती हैं जिनमें आम, पोमेलो और बेरीज़ शामिल हैं।
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर इन चीज़ों से दिन की शुुरूआत उन्हें दिनभर एक्टिव रहने में मदद करती है और वो हेल्दी भी रहती हैं।
इसके अलावा सोनम अपने नाश्ते में ग्लूटेन-फ्री टोस्ट और 1/4 एवोकाडो को साथ बादाम के दूध से बनी कॉफी पीती हैं। एवोकाडो में गुड फैट होते हैं जो पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं।
लंच में खाती ये फूड्स
1/2 कप चावल , 75 ग्राम मछली (उबली हुई साल्मन या ग्रिल्ड मछली ) सोनम के लंच का मेन्यू है।
मछलियों से ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलते हैं जो स्कीन हो स्मूद और हेल्दी रखते हैं।
इसके अलावा वह एक कप उबली हुई मौसमी सब्ज़ियां खाती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.