पेट में जानलेवा गैस बना देते हैं खाने-पीने की ये 5 चीजें, कहीं आपको तो नहीं होने लगता अचानक से दर्द?

Gas Banane Wale Foods: कई बार गलत खाया गया खाना भी पेट में गंभीर गैस पैदा कर देता है, जिससे गंभीर दर्द के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियां होने लगती हैं। इस लेख में हम आपको इसी बारे में कुछ जानकारी देंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 7, 2026 8:33 AM IST

Gas Causing Foods: पेट में गैस व एसिडिटी बनना एक बहुत ही आम समस्या है। लेकिन अगर यह आपको बार-बार हो रही है, तो इससे आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जी हां जितनी यह समस्या देखने में नॉर्मल लगती है। आगे जाकर यह आपके लिए एक गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। बार-बार पेट में गैस या एसिडिटी बनने से पेट के गट इरिटेट हो सकते हैं। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी कमजोर कर देते हैं। जिससे व्यक्ति को बार-बार गैस, ब्लॉटिंग, एसिडिटी और पेट में भारीपन की समस्या होने लगती है। अगर आपको भी बार-बार पेट में गैस व एसिडिटी की समस्या होती है और आप इन सभी समस्याओं से खुद को बचाना चाहते हैं, तो डॉक्टर सलीम जैदी ने ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो पेट की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन फूड्स आइटम के बारे में जिनका आपको कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

खाने के साथ दूध (Milk With Food)

अगर आप खाने के साथ दूध पीते हैं या खाना खाने के तुरंत बाद ही दूध का सेवन कर लेते हैं, तो इससे आपकी गट इरिटेट होती है और आपको गैस व अपच की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं, तो खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद दूध का ही सेवन करें।

कच्ची प्याज (Raw Onion)

अमूमन लोग खाना खाते वक्त सलाद के रूप में कच्ची प्याज का सेवन करते हैं। वैसे तो कच्ची प्याज खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या रहती है उनके लिए कच्ची प्याज नुकसानदायक होती है। आपको बता दें, कच्ची प्याज पेट में एसिडिटी को रिलीज करती है। ऐसे में अगर आप को हमेशा गैस व अपच की दिक्कत रहती है, तो आपको खाना खाते वक्त कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

बेकरी फूड्स (Bakery Foods)

अधिकतर लोगों को सुबह और शाम की चाय के साथ बिस्कुट, नमकीन, कुकीज या मठिया जैसी चीजें खाना पसंद होता है। लेकिन आपको बता दें, यह चीज पेट में गैस या एसिडिटी का कारण बनती है। ऐसे में अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो इनका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा गैस की दिक्कत रहती है या फिर उनकी पाचन क्रिया सही नहीं है, तो उनके लिए यह अच्छा विकल्प नहीं माना जाएगा।

ज्यादा चाय पीना (Overconsumption of Tea)

ज्यादा चाय पीना भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कई लोगों को दिन में तीन से चार कप चाय पीने की आदत होती है। लेकिन आपको बता दें, यह पेट में गैस व एसिडिटी का कारण बनती है। साथ ही यह पेट के गट को डैमेज भी करती है। ज्यादा चाय पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

राजमा (Kidney Beans)

राजमा को डाइजेस्ट करने में सबसे ज्यादा समय लगता है। ऐसे में जिन लोगों को गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या रहती है या जिन लोगों को पेट से जुड़ी अन्य समस्या है, उन्हें राजमा का सेवन नहीं करना चाहिए। राजमा का सेवन करने के लिए इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें। इससे राजमा का भारीपन कम हो जाएगा। इसके साथ ही राजमा को जीरे, हींग और अदरक से ही तड़का लगाएं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source