... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2018 10:32 AM IST
© Shutterstock
गलत खान-पान से हमारे ब्लड में कुछ ऐसे तत्व पहुंच जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ब्लड का हमारे शरीर में महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसका कार्य शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना व शरीर का तापमान कंट्रोल करना होता है। शरीर को फिट रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहें। ब्लड में गंदगी से फोड़े-फुंसी, पिंपल्स और चर्म रोग हो जाते हैं। इन 5 फूड्स के सेवन से ब्लड में मौजूद विषैले तत्वों को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 4 संकेतों को हल्के में न लें, हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के लक्षण
ब्लड में टॉक्सिन्स से होता है इन 5 रोगों का खतरा
-चेहरे और शरीर पर मुंहासों की समस्या।
-त्वचा पर लाल चकत्ते हो जाना।
-नसों में नीलापन दिखाई देना और त्वचा का नीला पड़ जाना।
-त्वचा पर खुजली वाले गोल-सफेद चकत्ते हो जाना।
-त्वचा और नाखून का जगह-जगह से उखड़ने लगना।
यह भी पढ़ें- इन्फेक्शन प्रीवेंशन वीक 2018: जानें इन्फेक्शन के प्रकार और कब हुई इस पर जागरूकता की शुरुआत
ये फूड्स आपके ब्लड को करते हैं डिटॉक्स
अगर आप अपने शरीर के टॉक्सिक ब्लड को साफ करना चाहते हैं, तो कुछ आहार इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। खून में मौजूद गंदगी को साफ करने की प्रक्रिया को डिटॉक्सिफिकेशन कहते हैं।
खाने से पहले सलाद खाएं
अपने आहार की शुरुआत से पहले अच्छी मात्रा में ग्रीन सलाद या रंगीन सब्जियों का मिक्स सलाद खाएं। सलाद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को सही रखता है। साथ ही ये आपको जरूरी विटामिन, मिनरल, क्लोरफिल और कई अन्य फिटोकेमिकल्स मुहैया कराता है। इसलिए हर बार खाने से पहले कम से कम एक कटोरी ग्रीन या कलरफुल सलाद खाएं।
यह भी पढ़ें- ये 5 लक्षण देते हैं कान में कैंसर होने के संकेत, जल्द कराएं जांच
सबसे जरूरी चीज है पानी
अगर आप शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है पानी पीना। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो बहुत हेल्दी खाना खाने के बाद भी आपको कोई लाभ नहीं मिलता है और आपके शरीर की गंदगी पूरी तरह साफ नहीं होती है। इसलिए बॉडी डिटॉक्स करने के लिए दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
नींबू और संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा और नींबू ग्लूटाथियॉन के उत्पादन को बढ़ाकर लीवर के कार्य करेन में सहायता सहायता प्रदान करते हैं। ग्लूटाथियॉन वह यौगिक है जो लीवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए आवश्यक होता है। कुछ दिनों तक ठोस आहार के बिना नींबू पानी पीने से आपके डिटॉक्स प्रणाली को प्राकृतिक रूप से बढ़ावा मिलता है। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक, लिमोनोइड्स होते है जो डिटॉक्सीफाइ एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
जरूरी है फलों का सेवन
फलों में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स खून को साफ करने का काम करते हैं। ये शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर कोलन और लिम्फेटिक सिस्टम को सही प्रकार से काम करने में मदद करते हैं। वजन कम करने में भी फल बहुत ज्यादा कारगर साबित होते हैं।
नट्स और अनाज का सेवन
अपने शरीर की रक्त शर्करा को स्थिर रखने के लिए आपको भोजन के बीच में हेल्थी स्नैक्स खाने चाहिए। रक्त शर्करा में आने वाला उतार चढ़ाव आपके शारीरिक ऊर्जा के स्तर को कम कर सकता है। इसके साथ ही इसका असर प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी पड़ता है। ये आपके वजन को भी ठीक करता है।