6 आहार जो स्मरण शक्ति को बढ़ाने के साथ दिमाग को भी बनाते हैं तेज

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों को दिमाग से संबंधित समस्याएं या कमजोरी होने लगती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2018 1:25 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लोगों को दिमाग से संबंधित समस्या या कमजोरी होने लगती है। किसी भी चीज को ढ़ूंढने या किसी बात को याद रखने के लिए उन्‍हें दिमाग पर जोर डालना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर आप अपनी याददाश्त को दुरुस्‍त कर सकते हैं।

बादाम

याददाश्त बनाए रखने के लिए बादाम को काफी उपयोगी माना जाता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्‍व जैसे प्रोटीन, मैगनीज, कॉपर और राइबोफ्लाविन आदि अल्‍जाइमर और अन्‍य मस्तिष्‍क संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। रात को पांच बादाम भिगोकर रख दें। सुबह उठकर उनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप महुआ के इन असरदार फायदों के बारे में जानते हैं?

अखरोट

अखरोट दिखने में दिमाग जैसा ही लगता है। शोध के अनुसार, अखरोट तीन दर्जन से भी अधिक न्यूरॉन ट्रांसमीटर को बनाने में मदद करता है। यह मस्तिष्क प्रक्रिया के लिए बहुत जरूरी होते हैं। साथ ही अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद प्राकृतिक रसायनों को नष्ट होने से रोक कर रोगों की रोकथाम करते हैं। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। रोजाना अखरोट के सेवन से याददाश्त बढ़ती है।

जामुन

जामुन भी गुणों से भरपूर होता है, इसमें आपकी स्‍मरण शक्ति को तेज करने की पूरी क्षमता होती है। इसमें मौजूद एंथोसाइनिंस व फीसेटिन जैसे फिटोकेमिकल आपकी याददाश्त को बढ़ाते हैं। इससे आपको अपनी पिछली बातों को याद करने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप फूडी हैं और वेट लॉस करना है? तो फॉलों करें ये 3 स्मार्ट टिप्स

अंडा

अंडा भी याददाश्त को बनाए रखने और स्‍मरण शक्ति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। खासकर इसका पीला हिस्‍सा तो मस्तिष्‍क के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी एवं ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके दिमाग को दुरुस्‍त रखता है। इसके अलावा अंडे में लेसीथीन और सेलेनियम आदि भी पाए जाते हैं जो आपके मस्तिष्‍क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट से भी याददाश्त दुरुस्‍त रहती है एवं दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्‍सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते है, जो दिमाग में रक्त संचार को ठीक रखते हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्‍यूरोलॉजी जर्नल में छपी एक रिर्पाट के अनुसार, डार्क चॉकलेट खाने से बढ़ती उम्र में भी दिमाग को ठीक रख पाने में मदद मिलती है लेकिन इसे सीमित मात्रा में हीं खाना चाहिए ताकी आपका वजन न बढ़े।

पालक

याददाश्त को बनाए रखने के लिए पालक सर्वोत्तम आहार माना जाता है। पालक में विटामिन बी 9 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसे फोलेट या फोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। इसी विटामिन की कमी के कारण मस्तिष्‍क संबंधी विकार उत्‍पन्‍न होने लगते हैं। इसके अलावा दिमाग के लिए जरूरी और फायदेमंद ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पालक में होती है। इसके सेवन से आपकी याददाश्त, तर्क करने की शक्ति एवं एकाग्रता बढ़ती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source