Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Right way to soak dry fruits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आसानी से शरीर को सभी न्यूट्रिएंट्स (Nutrients in dryfruits) मिल जाते हैं। इसीलिए, लोग हर मौसम में लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना पसंद करते हैं। रोजाना मुट्ठीभर सूखे मेवे खाने से आपको विटामिन ई (Vitamin E in dry fruits) और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega 3 Fatty acids) के साथ-साथ कैल्शियम, ज़िंक मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।
काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को खाने से पहले उन्हें कुछ घंटे भिगोकर रखने (soaking dry fruits before eating) की सलाह दी जाती है। यह तरीका आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार भी अच्छा बताया जाता है और मॉडर्न न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार भी ऐसा करने करना सही माना जाता है। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर रखने से उनके अंदर मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (micronutrients) एक्टिव हो जाते हैं। इससे, शरीर को इन पोषक तत्वों के फायदे भी अधिक मिलते हैं। (why should it is important to soak dry fruits before eating)
हालांकि, एक सवाल अक्सर उठता है कि ड्राई फ्रूट्स को कितनी देर तक भिगोना चाहिए और ड्राई फ्रूट्स भिगोने के लिए पानी का इस्तेमाल करना चाहिए या दूध का। आइए जानें इसी सवाल का जवाब।
न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल (Nmami Agarwal, Nutritionist) ने कहा कि, पानी और दूध दोनों में आप ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर रख सकते हैं। दूध और पानी दोनों में ही ड्राई फ्रूट्स भिगोकर रखने के अलग-अलग फायदे और हैं-
पानी में भिगोने के बाद ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits soaked in water) में मौजूद फायटिक एसिड (Phytic Acid) का लेवल कम होने लगता है। यह एसिड पेट में पहुंचकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इससे, इनडाइजेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए, पानी में भिगोने के बाद ड्राई फ्रूट्स खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पानी में रातभर के लिए ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर रखा जा सकता है। लेकिन, दूध में इतनी देर तक ड्राई फ्रूट्स रखने से बचना चाहिए। लगभग 1-2 घंटे तक ड्राई फ्रूट्स आप दूध में भिगोकर (soaking dry fruits in milk) रख सकते हैं और उसके तुरंत बाद आप उनका सेवन कर लें। दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने सेप्रोटीन और कैल्शियम के अलावा जरूरी मिनरल्स भी प्राप्त होते हैं। इससे वजन भी बढ़ता है।
इसीलिए, आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को दूध या पानी में भिगोएं। साथ ही इनका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट का परामर्श जरूर लें।