hamburger icon
A
Read in English

भिगोकर या सादे बादाम: कौन से बादाम होते हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

Soaked vs Normal Almonds: कई लोग बादाम को भिगोकर खाते हैं, तो कई लोग सीधे तौर पर बादाम का सेवन कर लेते हैं। बादाम को किस तरह से खाना ज्यादा फायदेमंद होता है? जानें-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 22, 2025 3:45 PM IST

Soaked Almonds vs Normal Almonds: बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम में फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम में हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डाइट में बादाम शामिल करने की सलाह देते हैं। आपको भी रोजाना बादाम जरूर खाना चाहिए। बादाम पाचन और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना बादाम खाएंगे तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। लेकिन, आज भी लोगों में मन में सवाल है कि भीगे बादाम खाने चाहिए या सादे? तो आइए जानते हैं इसके बारे में-

भिगोकर या सादे बादाम: सेहत के लिए क्या है फायदेमंद?

मैक्स हेल्थकेयर की डायटेटिक्स विभाग की रीजनल हेड रितिका समद्दार बताती हैं, भीगे हुए बादाम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। दरअसल, बादाम को भिगोने से उनमें मौजूद फाइटिक एसिड टूट जाता है। इससे शरीर बादाम में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। बादाम को भिगोकर खाने से बादाम का पाचन भी बेहतर होता है। इसलिए आपको हमेशा बादाम को भिगोकर ही खाना चाहिए।

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे- Soaked Almonds Benefits in Hindi

  • भीगे हुए बादाम खाने से पाचन में सुधार होता है। भीगे बादाम खाने से कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 
  • अगर आप भीगे हुए बादाम खाएंगे तो इससे शरीर बादाम में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेगा।
  • बादाम की तासीर बेहद गर्म होती है। अगर आप भीगे हुए बादाम खाएंगे तो तासीर नॉर्मल हो जाएगी। इससे शरीर में गर्मी नहीं बढ़ेगी।
  • भीगे हुए बादाम खाने से हार्ट हेल्थ को भी लाभ मिलता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है

Highlights

  • बादाम में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
  • भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
  • आप रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।