Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर त्यौहारों पर हमारे घरों में ड्राई फ्रूट भर-भर के रखे जाते हैं और किसी मेहमान के आने पर बड़े चाव से उन्हें खिलाया जाता है। सिर्फ त्यौहारों पर नहीं ड्राई फ्रूट्स को आप कभी भी खा सकते हैं। बशर्ते आपको इन्हें खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। जी हां, अगर आप मुट्ठी भर के ड्राई फ्रूट्स ऐसे ही चबा जाते हैं तो आपको अपना ये तरीका बदलने की जरूरत है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं और हो भी क्यों न इनमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको फिट रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं किन कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी भी हमें सभी ड्राई फ्रूट्स को नहीं भिगोना चाहिए। कुछ को भिगोकर खाने से फायदा मिलता है कुछ को भिगोकर खाने से उसके सारे गुण ही खत्म हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमें पता हो कि किस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाना चाहिए और किसे नहीं। आप बादाम, किशमिश और सूखे आलूबुखारा जैसे कई ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खा सकते हैं, जिनसे आप ढेर सारे पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं।
आपको कभी भी काजू, अखरोट, मूंगफली, पिस्ता, खजूर और छुआरे जैसे ड्राई फ्रूट्स को नहीं भिगोना चाहिए और न ही भीगे हुए इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। अखरोट जैसे कुछ ड्राई फ्रूट्स और नट्स में हमारे शरीर के लिए जरूरी फैटी एसिड होता है, जिन्हें अगर रात भर पानी में भिगो कर रखा जाए तो ये नष्ट हो जाता है। इसलिए कुछ ड्राई फ्रूट्स को नहीं भिगोकर रखने से बचना चाहिए। हां, आप खजूर और छुआरे का सेवन भिगोकर या फिर यूं ही कर सकते हैं।
1-आपको शायद जानकारी न हो तो बता दें कि जब आप ड्राई फ्रूट्स को भिगो कर खाते हैं तो ये आपकी पाचन शक्ति को बढ़ानेका काम करते हैं क्योंकि ये अंकुरित हो जाते हैं और इनकी शक्ति बढ़ जाती है।
2-ड्राई फ्रूट्स को भिगो कर रखने से उस ड्राई फ्रूट की बाहरी परत में मौजूद फाइटेट्स और ऑक्सालेट जैसे एंटी न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं और आपको सिर्फ पोषण ही प्राप्त होता है। इसलिए कुछ ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाने की ही सलाह दी जाती है।
3-वहीं किशमिश में प्रिजर्वेटिव्स का प्रयोग होता है इसलिए जब इसे भिगोकर कर रखा जाता है तो इसमें से हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स हट जाते हैं और आपको सिर्फ पोषक तत्व ही प्राप्त होते हैं।
4-वहीं बादाम के छिलके में भी टैनिन होता है, जिसे खाने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। दरअसल टैनिन हमारे शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकने का काम करता है। इसलिए अगली बार जब भी आप बादाम खाएं तो भिगो कर ही खाए नहीं तो आपको पाचन में दिक्कत हो सकती है।