Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियां आने वाली हैं ऐसे में सुबह-सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, नट्स को हमेशा से ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। नट्स उन सुपर फूड्स में से एक हैं, जिनके फायदे अनगिनत है। अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता जैसे नट्स को रोजाना अपनी डाईट का हिस्सा बनाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नट्स में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनकी जरूरत शरीर को होती है। ताकि शरीर बिना थके बिना रुके क्षमता से ज्यादा काम कर सके। नट्स में प्रोटीन, विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन समेत गुड फैट जैसे तत्व होते हैं, जिनकी वजह से शरीर कई तरह की बीमारियों से भी बचा रहता है। नट्स को एक हेल्दी स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। सर्दियों के समय नट्स शरीर को बूस्ट करने का भी काम करते हैं।
1- पोषक तत्वों से भरपूर नट्स रोजाना खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
2- हेल्दी और गुड फैट से भरपूर होता है, जो बिमारियों से शरीर की रक्षा करता है।
3- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नट्स शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
4- नट्स खाने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है।
5- नट्स खाने से हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं।
6- नट्स को रोजाना खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
7- नट्स से ब्लड सर्क्युलेशन सही रहता है, जिससे दिल की बिमारी नहीं होती।
8- वजन कम करना है, तो नट्स को अपनी डाईट में शामिल करें।
9- नट्स से शरीर में बैड कोलेस्ट्राल का लेवल कम रहता है।
10- नट्स खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है।
देखा जाए तो नट्स के फायदे बेहिसाब हैं। हर रोज नट्स का सेवन करना फायदे का सौदा हो सकता है। नट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कैलोरी को बढ़ने नहीं देता और वजन कम करने में भी काफी हद तक मदद करते हैं।
ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है इसे भी जानना जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स को ज्यादा मात्रा में न खाएं। एक दिन में एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स ही खाएं, खाने से पहले उसे रातभर के लिए भिगो दें। इससे उसमें मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।