वजन कम करना है तो खाएं स्नेक गार्ड की सब्ज़ी !

स्नेक गार्ड में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2019 11:16 AM IST

हरी सब्ज़ियों का पूरा एक भंडार मौजूद है हमारे आसपास और इन्हीं सब्ज़ियों की मदद से हम सेहत बनाने और  वेट मेंटेंन कर पाते हैं। मौसम, जलवायु और क्षेत्र के अनुसार आपको सब्ज़ियों की अलग-अलग वेरायटी आपके आसपास दिख जाती हैं। स्नेक गॉर्ड जिसे तुरई , सांप तुरई, सांप लौकी और चिचिडा जैसे कई नामों से जाना जाता है, कई लिहाज से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। आज हम आपको इसी सब्ज़ी के फायदे गिनवा रहे हैं-

  • यह काफी पौष्टिक सब्ज़ी है। स्नेक गार्ड में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं। स्‍नेक गार्ड में विटामिन ए, ब, सी काफी अच्‍छी मात्रा में होते हैं। साथ ही इससे आपको मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी अच्छी मात्रा प्राप्त होती है।
  • लो-कैलोरी फूड होता है स्नेक गार्ड, जिसमें डायटरी फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं। यह एक लो-कैलोरी फूड है। इसमें फैट की मात्रा बिल्कुल नहीं होती और पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे यह पचने में हल्का होता है। कैलोरी की कम मात्रा के कारण यह एक हेल्दी फूड माना जाता है। यह वेट लॉस के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
  • स्नेक गार्ड में लैक्सेटिव या रेशों की मात्रा होती है जो इसे पेट और पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। स्नेक गॉर्ड के जूस का सेवन करने से शरीर में बैठे विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा फाइबर की अच्‍छी मात्रा होने के कारण यह पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करने का भी काम करता है।
  • अच्छी पाचन शक्ति के कारण मेटाबॉलिज़्म भी बेहतर बनता है। जिसके चलते आपको वेट लॉस में मदद होती है। इससे आपका पेट भरता है और बिंज  इटिंग से बच जाते हैं। आप  अतिरिक्त तेल, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट लेने से भी बच जाते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source