... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 16, 2020 1:13 PM IST
मोटापे को करना चाहते हैं कम, तो रात के खाने में करें ये छोटे-छोटे बदलाव
Dinner and Weight Loss : वजन को कम करने के लिए कई लोग खास तरह का डाइट प्लान बनाते हैं, लेकिन इससे बोर होने के कारण बीच में ही अपने डाइट प्लान को छोड़ देते हैं। दरअसल, बीच में डाइट प्लान छोड़ने की वजह से सकारात्मक परिणाम मिल नहीं पाता है, इसलिए डाइट प्लान को कभी भी बीच में ना छोड़ें। आज हम आपको रात के खाने का डाइट टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को नियंत्रित कर (Dinner and Weight Loss) सकेंगे।
आपको भले ही यह अजीब लग रहा होगा कि छोटी प्लेट में खाने से वजन कम (Dinner and Weight Loss) होता है, लेकिन यह सही है। ऐसे करने से हम अपने डाइट का पोर्शन कंट्रोल कर सकते हैं। डाइट को कंट्रोल करने का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। छोटी प्लेट में खाने से आप सीमित मात्रा में खाना खाएंगे, इससे शरीर में कम मात्रा में कैलोरी जाएगी। खाने के पोर्शन को कंट्रोल करने के लिए एक छोटी कटोरी या प्लेट का इस्तेमाल करें, इससे आप कम खाना खाएंगे।
अगर आप जल्द से जल्द वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो खाने से पहले पानी जरूर पिएं। खाने से पहले अगर आप एक गिलास गर्म पानी या फिर सूप पीते हैं, तो आपका वजन काफी तेजी से कंट्रोल होगा। गर्म पेय पदार्थ का सेवन करने से हम कम कैलोरी का सेवन करते हैं। दरअसल, खाने से पहले कुछ गर्म पीने से अधिक भोजन का सेवन करने से बचा जा सकता है, जिसकी वजह से जल्द से जल्द वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आपने वजन कम करने का लक्ष्य बनाया है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने प्लेट में ही खाना खाएं। अगर आप दूसरों के साथ प्लेट में खाते हैं, तो यह आपके लक्ष्य को तोड़ सकता है। कई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि दूसरों के साथ खाना खाने से हमें अपने डाइट पर कंट्रोल नहीं होता है और हम अधिक खाना खा लेते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप हमेशा अपने प्लेट से ही खाना खाएं।
रात का खाना खाने के बाद अगर आप तुरंत बिस्तर पर चले जाते हैं, तो यह आपके मोटापे को दावत दे सकता है। इसलिए हमेशा डिनर जल्दी करें और खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही बिस्तर पर जाएं। उदाहरण के लिए अगर आप 10 बजे सोते हैं, तो 8 बजे ही खाना खा लें। यह आपके पाचन तंत्र को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा।
भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना फिटनेस के मामले में नहीं है किसी से कम, देखिए इनके एक्सरसाइज वीडियोज