... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 10, 2019 5:41 PM IST
पाचन संबंधी समस्या है, सर्दी-जुकाम है या मूड ऑफ है… इस तरह की कई समस्याओं में आराम दिलाती है छोटी इलायची, यानी हरी इलायची।
अगर आपको पाचन संबंधी कोई गड़बड़ी है, दूध का स्वाद अच्छा नहीं लग रहा, मूड ऑफ है या हर समय थकान का अनुभव करते हैं, तो अपनी डाइट में छोटी इलायची (cardamom benefits) को शामिल करें। यह आपको कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाएगी। एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरी यह छोटी सी हरी इलायची (cardamom benefits) बड़ी स्वास्थ्यवर्धक है।
मॉनसून में छोटी इलायची का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दी जुकाम और मौसमी संक्रमण से बचाने का काम करती है। अकसर लोग सोचते हैं कि छोटी इलायची यानी हरी इलायची ठंडी होती है। जबकि सच्चाई यह है कि हरी इलायची भी बड़ी इलायची की तरह ही गर्म तासीर की होती है। पर स्वाद में मिठास होने के कारण इसे चाय और मीठे व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके सेहत के लिए भी हैं बहुत फायदे।
पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम जैसे खनिज पदार्थों से भरपूर इलायची दिल की धड़कन को सही रखने में सहायता करती है। आयुर्वेद में इलायची की तासीर गर्म मानी गई है, जो कि बॉडी को गर्मी देने का काम करती है, इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर पर ठंड का प्रभाव कम होता है।
इलायची के सेवन से सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। साथ ही यह फेफड़ों की परेशानी दूर करने में भी बहुत ही सहायता करती है।
मानव शरीर में कई सारी बीमारियां उच्च रक्तचाप के कारण जन्म लेती है, यदि आप नियमित रूप से दो से तीन इलायची का सेवन करें तो रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
इलायची का उपयोग न केवल व्यंजनों में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है।
यदि आप तनाव की समस्या से घिरे रहते हैं, तो इलायची का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि इलायची चबाने से हार्मोन में तुरंत बदलाव देखने को मिलता है और आप तनाव से मुक्त हो जाते हैं।
इलायची पाचन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है और कैंसर जैसी कुछ गंभीर बीमारियों को रोकती है। यह न केवल डायबिटीज के उपचार में सहायता करती है, बल्कि अवसाद से निपटने में भी सहायता करती है। आप अपने आहार में इलायची को शामिल कर सकते हैं। आप इसका अद्भुत लाभ उठाने के लिए दूध में इलायची डालकर पी सकते हैं।
ये दस फायदे बना देते हैं ऑलिव ऑयल को अन्य तेलों से बेहतर
चार घंटे से ज्यादा पहले बना भोजन हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान