रात को नींद न आना कहीं मैग्नीशियम की कमी तो नहीं? इसके लिए क्या खाएं?

Magnesium Deficiency: आज के समय में नींद की समस्या से काफी लोग जूझ रहे हैं और ज्यादातर लोगों को इसके पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल लगता है लेकिन कई बार यह मैग्नीशियम की कमी के कारण भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 2, 2026 6:12 PM IST

Sleep Problems Caused by Magnesium Deficiency: क्या आपको भी रात में अच्छी नहीं आती? आप रातों को करवट बदलती रहते है और आज भी कैफीन और अपनी जीवन-शैली को इसका मुख्य कारण मानते हैं? तो आज हम आपको इसकी एक और वजह बता रहे है, जिस पर आपका ध्यान शायद है कभी गया हो। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि नींद और मैग्नीशियम का आपस में गहरा संबंध होता है। ऐसे में जब आपके शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा कम होती है तो आपकी नींद प्रभावित होती है। आपको बता दें कि यह स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन के निर्माण में मदद करता है, जिससे नींद का चक्र संतुलित रहता है। ऐसे में अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए, आपको तो बेचैनी, तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इसपर ध्यान दें और अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो इस कमी को पूरा करे। तो आइए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं।

1. साबुत अनाज और दालें (Whole Grain and Pulses)

शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए आप डाइट में ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ और दालें जैसे चना, मसूर और राजमा को शामिल करें। इनमें मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आपके लिए ब्रेकफास्ट में दाल खाने के फायदे हो सकते हैं और साबुत अनाज भी आप सुबह के खाने में खा सकते हैं। दरअसल, दाल और साबुत अनाज धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लगातरा एनर्जी मिलती रहती है। इसके सेवन से आपको रात में बेचैनी कम महसूस होती है और नींद भी गहरी आती है।

(और पढ़ें - प्रोटीन के लिए मूंग दाल खाने के फायदे)

2. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

पालक, मेथी, सरसों का साग जैसी हरी सब्जियां भी मैग्नीशियम का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर में इस तत्व की पूर्ति कर देती है। इन सब्जियों में मौजूद क्लोरोफिल होता है, जिसमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में जब आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो शरीर को प्राकृतिक रूप से यह खनिज मिल जाते हैं और नींद की गुणवत्ता भी सुधारती है।

3. केला और डार्क चॉकलेट (Banana And Dark Chocolate)

केला मैग्नीशियम का एक अच्छा स्त्रोत है, जिसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं। वहीं डार्क चॉकलेट के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन ये नहीं जानते ही कि अगर आप सही मात्रा में इनका सेवन करते हैं, तो आपको मैग्नीशियम तत्व मिल जाता है, जो कि मूड को बेहतर बनाने का काम करता है। इसके सेवन से तनाव कम होता है और नींद न आने की परेशानी दूर हो जाती है।

4. ड्राई फ्रूट्स और बीज (Dry Fruits and Seeds)

ड्राई फ्रूट्स भी मैग्नीशियम प्राप्त करने का एक अच्छा स्त्रोत है। इसलिए आप इसकी पूर्ति के लिए बादाम, काजू, अखरोट, कद्दू के बीज और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। खासकर रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में बादाम या कद्दू के बीज का सेवन करने से शरीर को आराम मिलता है और आप एक बेहतर नींद ले पाते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।