इम्यूनिटी कमजोर कर देती है सुबह की यह एक आदत,औरतें और कामकाजी लोग दोहराते हैं ये गलती बार-बार

भूखे रहने से इम्यूनिटी कम होती है और नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है। इससे ब्रेन कमजोर हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 26, 2023 11:18 AM IST

Skipping breakfast Health Hazards: सुबह ऑफिस पहुंचने की जल्दबाजी में अक्सर लोग बिना कुछ खाए ही घर से निकल जाते हैं या ऑफिस पहुंचने के बाद चाय-कॉफी के साथ बर्गर नूडल्स या बिस्किट्स खा लेते हैं और काम में जुट जाते हैं। सुबह नाश्ता ना करने की यह आदत पूरे दिन के काम पर असर तो डालती ही है, लेकिन, क्या आप जामते हैं कि यह आदत आपकी हेल्थ पर भी बुरा असर डालती है और आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती है।

हाल ही में एक स्टडी में यह सामने आया कि सुबह ब्रेकफास्ट स्किप करने (skipping breakfast) की आदत या नाश्ता ना करने की आदत के कारण लोगों के बार-बार बीमार पड़ने का खतरा पैदा हो सकता है। इससे कई प्रकार के इंफेक्शन्स और हार्ट डिजिज होने का रिस्क बढ़ सकता है। चूहों पर की गयी इस स्टडी में पाया गया कि भूखे रहने की वजह से दिमाग पर असर (effects of skipping breakfast on brain) होता है और ब्रेन इस तरह से प्रतिक्रिया देता है जिससे इम्यून सेल्स को नुकसान पहुंचता है। स्टडी के परिणाम जर्नल इम्यूनिटी में प्रकाशित किए गए। इस स्टडी की मदद से शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि, भूखे रहने की वजह से शरीर पर किस तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। ( side effects of skipping breakfast)

नर्वस सिस्टम हो सकता है कमजोर

बता दें कि, कभी-कभी भूखे रहने या फास्टिंग करने के फायदों के बारे में अक्सर बात की जाती है। फास्टिंग को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी बताया जा रहा है। लेकिन, शोधकर्ताओं के अनुसार, भूखे रहने से हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ सकता है। स्टडी के मुख्य लेखक फिलिप स्वर्स्की (author Filip Swirski, PhD, Director of the Cardiovascular Research Institute at Icahn Mount Sinai) का कहना है कि, भूखे रहने सेनर्वस सिस्टम ( nervous systems) और इम्यून सिस्टम (immune systems) पर असर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, स्टडी के दौरान देखा गया कि सुबह देर से नाश्ता करने या पूरे दिन भूखे रहने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर पड़ सकता है। स्टडी में देखा गया कि उठने के बाद नाश्ता करने वालों के बोन मैरो (bone marrow) में सफेद ब्लड सेल्स (white blood cells) अधिक बनते हैं। यह ब्लड सेल्स शरीर को इंफेक्शन से बचाने, हार्ट डिजिज और कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने जैसे काम करती हैं। इसीलिए, जब कोई व्यक्ति भूखा रहता है तो उससे शरीर कमजोर हो जाता है और इन बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रख पाने में समस्या हो सकती है।

काम में बिजी रहने वालों के लिए डाइट टिप्स (Diet tips for people who are always busy)

  • सुबह ऐसा नाश्ता करें जो जल्दी पेट भरता हो और हेल्दी हो।
  • डीप-फ्राइड स्नैक्स खाने की बजाय सलाद या ओट्स खाएं।
  • सुबह ड्राई फ्रूट्स और जूस पीएं।
  • छुट्टी वाले दिन अपने सप्ताहभर का मेन्यू तय कर लें। इसी तरह,  हेल्दी कार्ब्स से भरपूर पिन्निया, लड्डू और कुछ ट्रेडिशनल इंडियन स्नैक्स घर में स्टोर करें।
  • पोहा (Poha), उपमा (Upma) और दलिया जैसी चीजें झटपट पक जाती हैं इसीलिए, इनकी तैयारी रात में ही कर लें और जरूरत का सामान फ्रिज में रख लेँ। अगली सुबह आप जल्दी से नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source