सर्दियों में सिंघाड़ा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 गजब के फायदे, बवासीर-अस्थमा रोगियों के लिए भी फायदेमंद

singhara in winters: सिंघाड़ा के सेवन से हमारी बॉडी मैंगनीज का अवशोषक करने में सक्षम होती है, जिससे शरीर को मैंगनीज का भरपूर लाभ मिलता है। मैंगनीज पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ये बुढ़ापे में होने वाली कई बीमारियों से भी बचाने का काम करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 18, 2020 10:55 AM IST

singhara in winters: सिंघाड़ा सर्दियों में खाया जाने वाला एक साधारण फूड है और ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो किसी भी व्यक्ति की सेहत को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं।

सिंघाड़ा के सेवन से हमारी बॉडी मैंगनीज का अवशोषक करने में सक्षम होती है, जिससे शरीर को मैंगनीज का भरपूर लाभ मिलता है। मैंगनीज पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ये बुढ़ापे में होने वाली कई बीमारियों से भी बचाने का काम करता है। इस लेख में हम आपको सर्दियों में सिंघाड़े खाने के ऐसे गजब के फायदे बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।

सर्दियों में सिंघाड़े खाने के गजब फायदे

गर्भावस्था में सिंघाड़ा फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान सर्दियों में सिंघाड़े का सेवन करने से मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। सिंघाड़े के सेवन से गर्भपात का खतरा भी कम हो जाता है। सर्दियों में नियमित रूप से सिंघाड़ा खाने से मासिक धर्म संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं और आपको पीरियड के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को पहुंचाता है ऊर्जा

सिंघाड़ा हमारे शरीर को उर्जा देने का काम करता है, यही कारण है कि व्रत के दौरान इसे हमारे आहार में अलग-अलग तरह से शामिल किया जाता है। सिंघाड़े में आयोडीन भी होता है, जो गले से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इतना ही नहीं सिंघाड़ा थाइराइड ग्रंथि को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद करता है।

पीलिया में फायदेमंद

सर्दियों में सिंघाड़ा पीलिया के मरीजों के लिए भी बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। पीलिया के दौरान सिंघाड़ा खाने और इसका जूस पीने से आपके शरीर को काफी फायदा मिलता है। सिंघाड़ा, पीलिया को ठीक करने में मदद करता है।

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा, अस्थमा के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नियमित तौर पर सिंघाड़े का प्रयोग करने से अस्थमा की समस्या कम होती है और सांस संबधी अन्य समस्याओं में आराम मिलता है।

बवासीर में फायदेमंद सिंघाड़ा

बवासीर जैसी गंभीर समस्या में भी सिंघाड़े के सेवन से आराम मिलता है। नियमित तौर पर सिंघाड़े का प्रयोग कर आप बवासीर से आराम पा सकते हैं।

खून संबंधी समस्याएं होती है ठीक

सिंघाड़े का सेवन खून संबंधी समस्याओं को भी ठीक करने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आप मूत्र संबंधी रोगों के उपचार कर रहे हैं तो सिंघाड़े का प्रयोग आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

हड्डियां होती है मजबूत

सिंघाड़े में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्ड‍ियां और दांत दोनों ही मजबूत होते हैं। इसके अलावा ये शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। सर्दी का यह फल आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source