• हिंदी

Singhara Benefits in Hindi (सिंघाड़ा के फायदे): अस्थमा, बवासीर, फटी एड़ियों के साथ कई रोगों को दूर करे सिंघाड़ा, जानें यहां

Singhara Benefits in Hindi (सिंघाड़ा के फायदे): अस्थमा, बवासीर, फटी एड़ियों के साथ कई रोगों को दूर करे सिंघाड़ा, जानें यहां
इन दिनों मार्केट में खूब मिल रहा है सिंघाड़ा, यदि आपने अब तक खाना नहीं शुरू किया, जो जरूर खाएं इस फल को। © Shutterstock

सिंघाड़ा (Singhara health benefits) आपको कई बीमारियों से तो बचाता ही है, साथ ही त्वचा पर चमक भी लाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। जानें, सिंघाड़ा खाने के अन्य फायदों के बारे में...

Written by Anshumala |Published : November 19, 2019 11:31 AM IST

Singhara Benefits in Hindi (सिंघाड़ा के फायदे)

सिंघाड़ा (Water Chestnut) पानी में उगने वाला एक पौष्टिक फल होता है। सर्दियों के मौसम में यह फल खूब मिलता है। सिंघाड़ा (Water Chestnut benefits) से तैयार आटे के भी सेहत लाभ कई होते हैं। इससे कई स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है। सिंघाड़ा (Singhara health benefits) आपको कई बीमारियों से तो बचाता ही है, साथ ही त्वचा पर चमक भी लाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियलऔर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

कैसे खाएं सिंघाड़ा

इससे आप चाहें तो कच्चा भी खा सकते हैं या फिर उबाल कर या हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। किसी भी रूप में सिंघाड़ा खाना हेल्दी होता है। सिंघाड़े में कई सेहत लाभ  छिपे होते हैं, इसलिए इसे गुणों की खान भी कहा जाता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी कई बीमारियों से रक्षा करते हैं। जानें, सिंघाड़ा खाने से सेहत को क्या फायदे (health benefits of Singhara) होते हैं…

Ashwagandha for Skin Care : त्वचा के दाग-धब्बे दूर करता है अश्वगंधा, जानें स्किन पर होने वाले इसके लाभ

Also Read

More News

Top 6 Singhara Benefits in Hindi (सिंघाड़ा खाने के फायदे)

आंखों की समस्या से बचाए

आजकल कम उम्र में बच्चों की आंखें खराब हो जाती हैं। उन्हें सिंघाड़ा जरूर खिलाएं। इसमें विटामिन बी 6 पर्याप्‍त मात्रा में होता है। शरीर में आवश्‍यक विटामिन बी 6 की कमी नहीं होने देता है। विटामिन बी 6 आंखों की कुछ बीमारियों के साथ ही उम्र से संबंधित मैकुलर अपघटन (Macular Degeneration) की शुरुआत को भी कम करता है।

अस्थमा और बवासीर करे ठीक

अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है। सिंघाड़े को नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं से भी आराम (Singhara health benefits) मिलता है। साथ ही यह बवासीर से भी निजात दिलाता है।

फटी एड़ियों की समस्या से दिलाए छुटकारा

सर्दियों में अक्सर महिलाएं फटी एड़ि‍यों से परेशान रहती हैं। शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन हो, तो सिंघाड़ा का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं।

Kala Chana Benefits : काला चना खाने से शरीर को होते हैं ये 5 बड़े फायदे

हड्डियां भी होती हैं मजबूत

सिंघाड़े में कैल्शियम काफी होता है, जो हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से आंखों को भी लाभ (singhara benefits for eyes) होता है, ऐसे में बच्चों को यह फल जरूर खाने के लिए दें।

मूत्र संबंधी रोगों से बचाए

मूत्र और खून संबंधित समस्याओं से अक्सर आप परेशान रहते हैं, तो सिंघाड़े का सेवन जरूर (health benefits of Singhara) करें। दस्त होने पर भी सिंघाड़ा खाना चाहिए।

रक्तचाप करे कंट्रोल

दिल की समस्याओं जैसे हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। सिंघाड़े के आटे से बनी रेसिपीज खाने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। पोटैशियम अधिक होता है, जो दिल की धड़कनों को सामान्‍य बनाए रखता है।