रुजुता दिवेकर के स्पेशल हेल्थ टिप्स जो स्मॉग और वायु प्रदूषण से बचाते हैं

दिल्ली में वायु प्रदूषण हेल्थ इमरजेंसी में बदल गया है. ऐसे में रुजुता दिवेकर जो की एक सेलिब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट हैं उन्होंने कुछ हेल्थ टिप्स और घरेलू उपाय सुझाए हैं. स्माॉग और प्रदूषण से बचने के साधारण घरेलू उपाय (Home Remedies) आप भी घर पर ही अपना सकते हैं. ये स्पेशल हेल्थ टिप्स आपको प्रदूषण से बचाने के साथ बीमार होने से भी बचाते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 5, 2019 12:35 PM IST

दिल्ली प्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक हो चुका है कि देश की राजधानी में हेल्थ एमरजेंसी घोषित करनी पड़ी है. वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनना ही एक मात्र हल नहीं है. शरीर को वायु प्रदूषण की वजह होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए कई अन्य उपाय भी जरूरी हैं. स्मॉग, वायु प्रदूषण का स्तर जहरीले रसायनों के कारण जानलेवा हो सकता है. ऐसे में खान-पान और घरेलू उपाय जरूरी हो जाते हैं. हम यहां पर सेलेब्रिटी डायटिशियन रुजुता दिवेकर के स्पेशल हेल्थ टिप्स बता रहे हैं. इन घरेलू उपायों से आप प्रदूषण के असर को कम कर सकते हैं. हेल्थ केयर और हेल्थ टिप्स के बारे में जानकारी पहले से रखने से आप किसी भी आपात स्थिति से बच सकते हैं.

सोंठ, गुड़ और घी के लड्डू

सोंठ (सूखा अदरक), गुड़ और घी को बराबर मात्रा में लेकर इसे अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले एक-एक लड्डू का सेवन करें. अगर आप ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं, तो घर आने के तुरंत बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं.

फायदे

  • फ्लू और सूजन की परेशानी से बचाता है.
  • नाक और साइनस साफ रखने में मददगार.
  • पाचन तंत्र को बेहतर रखता है.

गन्ने का सेवन

वायु प्रदूषण से बचने के लिए गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए. इसे आप जूस की जगह चबाकर भी सेवन कर सकते हैं. गन्ने का जूस दोपहर के समय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. आप इसे दोपहर के खाने के साथ या पहले और बाद में पी सकते हैं.

फायदे

  • नियमित तौर पर गन्ने के जूस का सेवन लिवर की सफाई करता है. बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है.
  • गन्ने में सुक्ष्म पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर करते हैं.
  • स्मॉग और प्रदूषण की वजह से होने वाली सुस्ती को कम करता है. गन्ने का सेवन मानसिक रूप से मजबूत करने में भी मददगार होता है.

दूध, केसर, हल्दी और तुलसी बीज

रात को सोने से पहल गर्म दूध में केसर और हल्दी मिलाकर अक्सर लोग पीते हैं. लेकिन प्रदूषण में एक और चीज मिला सकते हैं. यह है तुलसी का बीज जिसे कुछ लोग सब्जा के बीज के नाम से भी जानते हैं. सुबह के समय तुलसी के बीज को भिगोकर रख दें. रात को सोने से पहले गर्म दूध में केसर, हल्दी और तुलसी के बीज मिलाकर पी लें.

फायदे

  • केसर शरीर को कई तरह के पोषण देने के साथ स्किन और बालों के नुकसान को कम करता है.
  • इंफेक्शन, एलर्जी और ब्लोटिंग जैसी परेशानी से आपको सब्जा या तुलसी के बीज बचाते हैं.
  • हल्दी और दूध का सेवन बहुत लाभदायक होती है. शरीर को कई तरह के रोगों से बचाने के साथ जरूरी पोषण भी मिलता है.

वायु प्रदूषण से बचने के अन्य उपाय

  • अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो प्रदूषण के समय में यह बंद कर दें. अगर बहुत जरूरी लग रहा है तो घर के अंदर ही हल्का व्यायाम करें.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें. शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें.
  • अगर ज्यादा परेशानी हो रही है तो विटामिन डी, विटामिन बी12 और कैरोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं.
  • किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क जल्द करें.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरे से कई गुना अधिक है. अपने जीवन को किसी भी तरह के संकट से बचाये रखने के लिए आपको पहले से ही सावधानी रखनी होगी.

रुजुता दिवेकर ने बताएं उबली हुई मूंगफली खाने के 5 फायदे.

नवरात्रि में ‘रुजुता दिवेकर’ से जानें पूरे दिन का डाइट प्लान.

Diabetes diet जिसे न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तैयार किया.

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें व्रत में बेहतर खानपान का डाइट प्लान.

वायु प्रदूषण कर रहा है आंख और फेफड़ों को खराब, अपनाएं ये उपाय.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source