... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 25, 2018 9:13 AM IST
भोजन के साथ प्यार परोसने की भारतीय परंपराओं का वाहक है परांठा।© Shutterstock
भारतीय परंपराओं में भोजन केवल तन के लिए ही नहीं होता, बल्कि इससे मन की तृप्ति भी जुड़ी होती है। यह साथ बैठने का समय है। भोजन के साथ अपनी भावनाएं परोसने का समय माना जाता है। वहीं यह आपके लाइफस्टाइल का भी परिचायक है। इसलिए यहां कैलोरी नहीं गिनी जाती, बल्कि तारीफें बटोरी जाती हैं। माइक्रोवेव की उबली हुई सब्जियों और विदेशी पैकेज्ड फूड की भीड़ में भी सदाबहार नाश्ता है भरवां परांठे।
सबका अपना समय
नाश्ते का समय पूरे परिवार के मिल बैठने का समय भले ही न हो, पर यह हर एक समय के साथ फिट बैठ जाता है। नाश्ते में बनाए गए भरवां परांठों की खुशबू बच्चों के टिफिन से लेकर दोपहर के लंच तक ताजी रहती है। इन्हें खाने वाले सहज ही इन्हें बनाने का हुनर भी सीख ही जाते हैं।
यह भी पढ़ें - बहुत काम का है नींबू, जैसे हो पसंद वैसे करें डायट में शामिल
परोसते हैं प्यार
आपको जल्दी ऑफिस निकलने का समय हो या जाना हो लंबी यात्रा पर परांठे आपकी हर तैयारी में आपका साथ दे सकते हैं। इनकी खासियत ये है इनकी पैकिंग बहुत आसान होती है। इनमें भरा गया भरावन बता देता है कि बनाने वाले ने इनके साथ आपके लिए कितना प्यार परोसा है।
यह भी पढ़ेें – एंटी एजिंग भी है ये एंटी ग्रेविटी योगासन
परफेक्ट पैकेज्ड मील
भरवां परांठों में दाल, सब्जी और हर्बल मसालों से मिक्स भरावन भरा जाता है। वहीं गेहूं के आटे से बने परांठों का स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें बेसन भी मिला दिया जाता है। इस तरह यह परफेक्ट पेकेज्ड मील बन जाता है। वही जब इन्हें हरे धनिये चटनी, आम के अचार या दही के साथ परोसा जाता है तो इनकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। जिन्हें ये लगता है कि परांठे खाने से वजन बढ़ता है या मोटापा आता है, तो उन्हें अपनी सोच को दुरुस्त करना चाहिए। वजन परांठे खाने से नहीं, बल्कि शारीरिक श्रम न करने की आपकी आलसी आदतों के कारण बढ़ता है।
यह भी पढ़ें - असली के धोखे में, नकली शहद न खाएं, ऐसे करें पहचान
एक परांठे में मौजूद पोषक तत्व
एनर्जी - 179 कैलोरी
प्रोटीन 3.5 g
कार्बोहाइड्रेट 23.1 g
फाइबर 3.5 g
फैट 8.5 g
कॉलेस्ट्रोल 0 mg
विटामिन A 118.6 mcg
विटामिन B1 0.1 mg
विटामिन B2 0 mg
विटामिन B3 1.3 mg
विटामिन C 4 mg
फोलिक एसिड 12.8 mcg
केल्शियम 15.4 mg
आयरन 1.4 mg
मेग्नीशियम 40 mg
फॉस्फोरस 100.1 mg
सोडियम 7.6 mg
पोटेशियम 128.9 mg
जिंक 0.7 mg