Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Rotten food : ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका खाना खाने लायक नहीं रहा

कैसे ये पहचानें कि भोजन या कोई भी खाने वाली चीज सही है या नहीं? दरअसल, आप भोजन के खराब होने के संकेतों को इन मुख्य बातों से जान सकते हैं कि कहीं कोई रंग में बदलाव, बनावट में बदलाव, अप्रिय गंध या एक अवांछनीय स्वाद आने तो नहीं लगा है। यदि ऐसी बात नजर आए, तो समझ जाएं कि आपका भोजन खराब (Sign of Rotten food) हो चुका है।

Rotten food : ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका खाना खाने लायक नहीं रहा
भोजन सड़ने और खराब होने के संकेत और कारण।

Written by Anshumala |Updated : January 5, 2020 3:24 PM IST

हम सभी हर दिन भोजन करते हैं। कई बार अधिक खाना बनने के कारण उसे आप फ्रिज में रख देते हैं। कुछ फलों और सब्जियों की खरीदारी भी आप 4-5 दिनों के लिए इकट्ठे कर लेते हैं। कई बार इनका सेवन ना करने से यह 10 दिनों तक यू हीं पड़े रहते हैं। बाद में इन्हें खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। फ्रिज में पड़ा हुआ खाना भी दो दिनों के बाद खराब हो जाता है, लेकिन आपको लगता है कि इन्हें खाया (Sign of Rotten food) जा सकता है। पर ऐसा नहीं है, क्योंकि कई बार फ्रिज में रखा हुआ खाना भी जल्द ही खराब हो जाता है।

तो फिर कैसे ये पहचानें कि भोजन या कोई भी खाने वाली चीज सही है या नहीं? दरअसल, आप भोजन के खराब होने के संकेतों में इन मुख्य बातों से जान सकते हैं कि कहीं कोई रंग में बदलाव, बनावट में बदलाव, अप्रिय गंध या एक अवांछनीय स्वाद आने तो नहीं लगा है। यदि ऐसी बात नजर आए तो समझ जाएं कि आपका भोजन खराब (Sign of Rotten food) हो चुका है। कई बार खाने की चीजें सामान्य से अधिक नर्म हो जाती हैं।

खाना खराब होने के कारण

हवा में नमी और गर्म मौसम होने के कारण भी खाना खराब होने लगता है। अगर नीचे बताए गई इन 5 संकेतों और लक्षणों (Sign of Rotten food) में से कोई भी एक लक्षण नजर आए, तो भूलकर भी वह खाना ना खाएं। इससे आपको फूड प्वॉइजनिंग भी (Food poisoning) हो सकती है।

Also Read

More News

भोजन का रंग बदलना

खाना खराब हो रहा या नहीं इसे आप आसानी से पहचान सकते हैं। आप सलाद बनाती होंगी या फिर करी वाली सब्जी में कई तरह की सब्जी डालती होंगी। जब आप एक साथ कई सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं, तो उनका रंग और स्वाद एक-दूसरे पर चढ़ जाता है। सब्जियों को फ्रिज में एक से दो सप्ताह रखा छोड़ देती हैं, तो उनका रंग बदलने लगता है। जब रंग बदलने लगे तो समझ लें कि सब्जी अब ताजी नहीं रही और उसे खाना सेहत के लिए हेल्दी (Sign of Spoiled or Rotten food) नहीं है।

फूड प्वाइजनिंग से नहीं होंगे परेशान, जब अपनाएंगे ये आसान से उपाय

खाने की चीजों में बुलबुले उठना

अक्सर जब आप कुछ भी पकाती हैं जैसे दाल, सूप या करी वाली सब्जी तो उसे पकाते समय उनमें बुलबुले उठते हैं, लेकिन जब फ्रिज में रखे हुए खाने से बुलबुले निकलने लगें, तो फिर उसे बिल्कुल भी ना खाएं। भोजन में बुलबुले होना यानी खाने में बैक्टीरिया पनप चुके हैं।

सब्जियों और फलों का नर्म होना

खाने से पहले देख लें कि फल या सब्जियां कहीं नर्म या पिलपिले तो नहीं हो गए हैं। अगर फल और सब्जियों की हालत ऐसी है, तो उन्हें न खाएं क्योंकि ये खराब होने की निशानी है।

सफेद, हरे या काले धब्बे

यह इडली और ब्रेड जैसी खाने वाली चीजों में नमी की वजह से फंगस या फफूंद पनपने का संकेत होता है। अगर आपको पैकेट के किसी एक या दो ब्रेड में सफेद, हरे या काले रंग के धब्बे दिखें तो पूरा पैकेट फेंक दें, क्योंकि उन्हें खाने से आपके पेट में इंफेक्शन हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दुर्गंध आना

खाने से खराब गंध आना यानी वह खाना खाने लायक नहीं रहा। अधिक दिनों के लिए फ्रिज में रखे भोजन को खाने से पहले सूंघकर देख लें कि कहीं उससे कोई खराब गंध तो नहीं आ रही। अगर खाने से आ रही गंध आपको अच्छी न लगे. तो इसका मतलब है कि वह खाना खाने लायक नहीं है।

About the Author

... Read More