सिद्धार्थ-कियारा की शादी में बनेंगी 100 से ज्यादा डिश! जानें बॉलीवुड की इस हॉट जोड़ी की शादी का Healthy Menu

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में क्या खास पकने वाला है तो आइए आपको बताते हैं इस स्टार जोड़ी की शादी में मिलने वाले पकवान और हेल्दी फूड्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 7, 2023 2:02 PM IST

बॉलीवुड की सबसे हॉट और रोमांटिक जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यागढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बात जब बॉलीवुड के फेमस स्टार जोड़ियों की शादी की हो तो उनका खान-पान और शादी में बनने वाला खाना हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में क्या खास पकने वाला है तो आइए आपको बताते हैं इस स्टार जोड़ी की शादी में मिलने वाले पकवान और हेल्दी फूड्स के बारे में।

100 से ज्यादा होंगी डिश

सिदार्थ और कियारा की शादी में 10 देशों की 100 से ज्यादा डिश परोसी जाएंगी, जिसमें इटेलियन, चाइनीज, अमेरिकन, साउथ इंडियन, मेक्सिकन, राजस्थानी, पंजाबी और गुजराती डिश शामिल हैं। इस शादी में पंजाबी तड़का लगाने के लिए सिद्धार्थ ने अपने रिश्तेदारों के लिए तीखा खाना बनवाने का भी फैसला किया है।

शादी में होंगे हेल्दी फूड्स

शादी राजस्थान में है तो स्थानीय डिशेज यानी लोकल फूड्स का भी जायका देखने को मिलेगा। शादी में दाल-बाटी चूरमा जैसी हेल्दी डिश तो है ही। साथ ही अवधी और शाही राजपुताना फूड्स भी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा सर्दी के दिनों में खाए जाने वाले स्पेशल राजस्थानी और पंजाबी फूड्स की भी भरमार होगी। इसके अलावा जैसलमेर के घोटवान लड्डू भी मीठे में परोंसे जाएंगे। इतना ही नहीं इटेलियन, चाइनीज, थाई, कोरियन फूड काउंटर भी सिद्धार्थ और कियारा की शादी की शोभा बढ़ाएंगे।

50 से ज्यादा होंगे स्टॉल

खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा की शादी में 50 से ज्यादा स्टॉल और 500 से ज्यादा वेटर होंगे, जो सभी ड्रेस कोड में रहेंगे। हर एक वेटर को एक गेस्ट अटेंड करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हर स्टॉल पर दो से तीन डिश होंगी। इसके अलावा सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने तक कई डिश परोंसी जाएंगी।

शादी में साफ-सफाई के लिए जरूरी बात

1- खाना खाने से पहले हाथ धोएं

शादी के दिन पंडाल या फिर जहां खाना खाते हैं वहां बहुत से अन्य लोग भी होते हैं और ऐसे में किसी को क्या परेशानी है, इसका पता लगाना मुश्किल होता है। इसलिए आप खाना खाने से पहले अपने हाथ को अच्छी तरह से धोएं। ताकि आप जो फूड लेने जा रहे हैं वो आपके छूने से खराब या फिर दूषित न हों।

2-ज्यादा खाना न डालें

शादी के दिन खासकर देखा जाता है कि बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा खाना परोस लेते हैं, जो बाद में थाली में ही छूट जाता है। बाद में इस खाने पर मक्खी या फिर मच्छर बैठते हैं, जो आपके खाने को दूषित कर सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप खाने में उतनी ही लें, जितना आप खा सकें।

3-खाना खाने के बाद अच्छी तरह धोएं हाथ

बहुत से लोग खाना खाकर हाथ सिर्फ टिश्यू पेपर से ही पोंछ लेते हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम करता है। इसलिए जरूरी है कि आप खाना खाने के तुरंत बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं।

4-यहां-वहां न फेंके खाना

अगर आपका खाना बच गया है तो आप अपनी थाली को यहां-वहां न फेंके बल्कि उसे उसकी तय जगह पर ही डिस्पोज करें। ऐसा करने से गंदगी फैलने का खतरा कम हो जाएगा साथ ही आपके बीमार पड़ने का भी । इसलिए खाना खाने के बाद थाली को यहां-वहां रखने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source