... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 31, 2022 10:08 AM IST
अंडा-ब्रेड, टोस्ट और सैंडविच में यूज होने वाली White Bread 3 वजह से है नुकसानदेह! जानें ब्रेड में ही हेल्दी विकल्प
आप सुबह नाश्ते में क्या खाना पसंद करते हैं अंडा-ब्रेड, सैंडविच और तमाम चीजें, जो ब्रेड से बनी होती हैं? ज्यादातर लोग सुबह के वक्त सफेद ब्रेड से बनी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर छोटे-मोटे काम में यूज होने वाली ये सफेद ब्रेड आपके लिए कितनी नुकसानदेह साबित हो सकती है? अगर आप सोच रहे हैं कि मैं तो दिन में तीन से 4 ब्रेड ही खाता हूं तो मुझे क्या होगा तो ये आपकी गलतफहमी है। दरअसल हमारे नाश्ते का एक अहम हिस्सा बन चुकी सफेद ब्रेड आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
अगर आप सुबह ऑफिस जाते हैं या फिर आपका बच्चा स्कूल जाता है तो निश्चित रूप से आप उसे सुबह के वक्त हेल्दी नाश्ते के रूप में अंडा ब्रेड, सैंडविच जैसी चीजें खाने के लिए देते होंगे। दरअसल सफेद ब्रेड से चीजोंको बनाना आसान होता है लेकिन अगर आप नियमित रूप से सफेद ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करते हैं। जी हां, इस लेख में हम आपको ऐसे तीन नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जिनपर गौर करना बहुत जरूरी है।
सफेद ब्रेड को बनाने के लिए उसमें नमक और प्रिजर्वेटिव्स का यूज किया जाता है ताकि ये लंबे वक्त तक खराब न हो। ब्रेड में मौजूद इन्हीं प्रिजर्वेटिव और नमक की ज्यादा मात्रा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। नमक की ज्यादा मात्रा आपको हाई बीपी का शिकार बनाती है। अगर आप दिन में कई दफा तक सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल दीजिए क्योंकि आप हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो सकते हैं।
सफेद ब्रेड में नमक और प्रिजर्वेटिव्स के यूज के अलावा कार्ब, रिफाइंड शुगर की भी ज्यादा मात्रा आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर आपको सफेद ब्रेड से बनी चीजों का सेवन करने में मजा आता है और मजे-मजे में आप आधी से ज्यादा ब्रेड चबा जाते हैं तो ये आपके ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है और साथ ही आपका वेट भी बढ़ाती है। इसलिए सफेद ब्रेड का नियमित सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकता है।
जैसा कि हमने बताया कि सफेद ब्रेड को ज्यादा दिनों तक चलाने के लिए इसमें नमक की ज्यादा मात्रा का यूज किया जाता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है। जब आपका ब्लड प्रेशर हाई होता है तो दिल तक खून पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है, जिससे दिल से जुड़े कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सफेद ब्रेड से दूरी बनाना आपके लिए बहुत जरूरी है।
अगर आपको ब्रेड खानी ही है तो आप आप सफेद ब्रेड की जगह दूसरे विकल्प चुन सकते हैं, जो आपके लिए कई तरीकों से हेल्दी हो सकते हैं। इन विकल्पों में शामिल हैं साबुत अनाज से बनी ब्रेड, मल्टी ग्रेन ब्रेड, ब्राउन ब्रेड। इन विकल्पों को ट्राई कर आप बड़ी आसानी से खुद को हेल्दी रख सकते हैं और ब्रेड के लिए अपनी क्रेविंग को शांत भी कर सकते हैं।