क्या आप को भी है अखबार में लपेटे समोसे खाने की आदत, जानलेवा साबित हो सकता है यह, पढ़ें नुकसान

कुछ लोगों को आदत होती है, अखबार पर खाना-खाने की। लेकिन उनको इससे होने वाले नुकसान के बारे में नहीं पता होता है, तो आज हम आपको बताएंगे अखबार पर खाना-खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : October 6, 2023 8:01 PM IST

आप ने अक्सर देखा होगा कि लोग समोसे, कुलचे और पकौड़े-कचौड़ियां वगैरह जब खरीदने जाते हैं तो दुकानदार उन्हें अखबार में ये सब चीजें लपेटकर दे देता है और लोग उसी पेपर पर ही खा लेते हैं। यह  एक बहुत बुरी आदत है और इससे सेहत को गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। लोग देशभर की खबरों को जानने के लिए अखबार पढ़ते हैं और जब यह अखबार पुराने हो जाते हैं, तो कुछ लोग इनका इस्तेमाल कुछ अन्य कामों में भी करते है, आप ने भी कभी ऐसा किया होगा, कुछ लोग तो इन पुराने अखबारो में रोटी तक पैक कर देते है और कुछ लोग अखबारो को ज्यादातर दुकानदार खाने-पीने की गीरी हुई चीजों को साफ करने में करते है, साफ करने तक तो ठीक है पर अखबार पर खाना रखकर खाना ये आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है और हाल ही में इसे लेकर FSSAI ने चेतावनी भी जारी की है।

हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के सीईओ कमलावर्धन राव ने उन लोगों के लिए चिंता जाहीर की है, जो लोग खाने के लिए अखबार का इस्तेमाल करते है और इससे जुड़े हेल्थ खतरों को बताते हुए, लोगों को अखबार का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। कमलावर्धन के अनुसार अखबारों में स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें कई खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकते हैं, आइए जातने हैं इसके कुछ अन्य नुकसानों के बारे में।

अखबार पर खाना खाने के नुकसान क्या हैं? ( Side effects of wrapping food in newspaper)

स्याही  के नुकसान

अखबार में छपाई के लिए जो स्याही का इस्तेमाल किया जाता है वो कई तरह के केमिकल से मिलकर बनी होती है और जब आप अखबार को खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो स्याही आपके खाने के साथ ही आपके पेट में चली जाती है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकती है और लगातार इसके शरीर में जाने से कई तरह की गंभीर समस्या हो सकती है।

पाचन से संबंधित समस्याएं

अखबार बनाने में जिस कागज का इस्तेमाल किया जाता है, वो कागज खाने के लिए नहीं बनाया जाता है और अगर आप इस पर खाना खाते है, तो आपको पाचन संबंधित कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अखबार पर खाना-खाने से गैस, अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

केमिकल ट्रांसफर

अखबार पर खाना-खाते समय अखबार अपने आसपास के मौजूद गंदे वातावरण और अखबारक में कई तरह के केमिकल ट्रांसफ होते है, जो हमारे खाने को दूषित करने का काम करते हैं और खाने के साथ ही हमारे शरीर में चले जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source