Side Effects of Raw Mango: गर्मी में कच्चे आम के अधिक सेवन से सेहत को होने वाले 6 नुकसान

गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन की मार से बचने के लिए कच्चे आम से बना आम पन्ना लोग खूब पीते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन भी सेहत को नुकसान (Side Effects of Raw Mango) पहुंचा सकता है, जिसे जान लेना आपके लिए जरूरी है....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 13, 2021 8:01 AM IST

Side Effects of Raw Mango in Hindi: आम का सीजन है। बच्चे से लेकर बड़ों तक को आम खाना भाता है। बच्चों का तो ये पसंदीदा फल होता है। हालांकि, पका हुआ आम तो लोग खूब खाते ही हैं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कच्चे आम (Kachche aam ke nuksan) भी खाना पसंद करते हैं। स्वाद में खट्टे ये कच्चे आम लोग नमक लगाकर खाते हैं। घरों में इन कच्चे आमों से मीठी या नमकीन चटनी भी बनाई जाती है। दाल, सब्जी में कच्चे आम को डाला जाता है, ताकि स्वाद बढ़ जाए।

इतना ही नहीं गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन की मार से बचने के लिए आम पन्ना लोग पीते हैं। इसमें कैलोरी, शुगर की मात्रा पके हुए आमों से काफी कम होता है। डायबिटीज मरीज भी कच्चा आम खा सकते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाएं खट्टी चीजों में कच्चे आम भी खाना पसंद करती हैं, पर इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान (Side Effects of Raw Mango) पहुंचा सकता है, जिसे जान लेना आपके लिए जरूरी है....

कच्चे आम में मौजूद पोषक तत्व

इस आम में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, विटामिन ए, सी आदि होते हैं। कोरोना काल में विटामिन सी, जिंक से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जा रही है, ताकि इम्यूनिटी को मजबूत बनाई जा सके। जानें, कच्चे आम खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

कच्चे आम का यूं करें इस्तेमाल (How to Use Raw Mango)

इसका अचार बनता है। आम पन्ना बनाकर गर्मी के मौसम में पी सकते हैं। कच्चे आमों से आप मुरब्बा भी बना सकते हैं। साथ ही मीठी और नमकीन चटनी, अमचूर के रूप में भी कर सकते हैं। भोजन में इसके टुकड़े काटकर डाल सकते हैं। हालांकि, किसी भी चीज का सेवन कम मात्रा में ही करें वरना नुकसान पहुंचा सकता है।

कच्चे आम के अधिक सेवन के नुकसान (Raw Mango Side Effects in Hindi)

1 चूंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अधिक खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। आपको डायरिया हो सकती है। पेट फूलना, पेट में दर्द, ऐंठन, गैस आदि की समस्या हो सकती है।

2 कच्चे आम अधिक खाएंगे, तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती (Kachche aam ke nuksan in Hindi) है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। कच्चा आम हो या फिर पका हुआ आम, दोनों का ही सेवन एक दिन में सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3 यदि आपको पके हुए आम खाने से एलर्जी होती है, तो कच्चे आम खाने में भी सावधानी बरतें। यदि आपने कच्चे आम खा भी लिए हैं, तो त्वचा में होने वाले बदलावों पर नजर रखें।

4 कच्चा आम ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। ऐसे में जिन्हें लो ब्लड शुगर की शिकायत है, उन्हें कच्चे आम सोच-समझकर ही खाने चाहिए।

5 आम की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन से मुंह में छाले, होठों के आसपास दाने (Raw Mango Side Effects in Hindi) निकल सकते हैं।

6 कुछ लोगों को पका और कच्चा दोनों ही आम नहीं खाने की सलाह दी जाती है। दिल के रोगी, डायबिटीज, किसी तरह की एलर्जी, वजन अधिक होना, अस्थमा जैसे शारीरिक समस्याओं में आम कम ही खाएं। पके हुए आम में शुगर अधिक होता है, जो डायबिटीज में नुकसान पहुंचा सकता है।

कच्चे आम भी होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके ये 5 लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.