hamburger icon
A
Read in English

प्रेग्नेंट महिलाओं को ही नहीं इन 4 लोगों को भी नहीं खाना चाहिए पपीता, शरीर में होने लगेगी ब्लीडिंग की समस्या

Papaya harmful effects : पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन कुछ स्थितियों में इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 24, 2023 10:20 AM IST

Papaya harmful effects : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हमारे आसपास कई ऐसे फल हैं, जो सेहत के लिए दवा के समान होते हैं। इन फलों में पपीता भी शामिल है। वजन कम करना हो या फिर पेट की परेशानी को दूर करना, इस तरह की लगभग सभी समस्याओं में पपीता खाने की सलाह दी जाती है। यह की तरह के जरूरी पोषक तत्वों जैसे- फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी इत्यादि का स्त्रोत होता है, जो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता के इन अनेकों फायदों के बीच इसके कुछ नुकसान भी हैं। जी हां, पपीता भले ही आपकी सेहत के लिए काफी हेल्दी हो, लेकिन कुछ स्थितियों में आकर इसका सेवन करना अनहेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं पपीता का अधिक सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान ( Papita Khane ke Nuksan ) क्या हैं?

पपीता किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? - Papaya Side Effects in Hindi

पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदेह (jyada papita khane ke nuksan) है। आइए जानते हैं इस बारे में-

हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या 

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए पपीता का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम है, उनके लिए यह घातक हो सकता है। क्योंकि इस स्थिति में पपीता खाने से ब्लड शुगर लेवल और अधिक नीचे जा सकता है, जिसकी वजह से हार्ट बीट तेज होना, कंफ्यूज और कंपन जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगती है। 

गर्भावस्था में हो सकती है ब्लीडिंग

प्रेग्नेंसी में पपीता खाना सेहत के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। इसके सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है। खासतौर पर कच्चा पपीता प्रेग्नेंसी में काफी ज्यादा घातक माना जाता है। क्योंकि इसमें पेपेन पायाजाता है, जो शरीर में मौजूद कोशिका झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे को नुकसान होता है। साथ ही इससे गर्भपात और ब्लीडिंग (kachha papita khane ke nuksan) का खतरा रहता है। 

स्किन एलर्जी का खतरा

स्किन एलर्जी से जूझ रहे व्यक्तियों को भी पपीता का सेवन न करने की सलाह दा जाती है। इसके सेलन से स्किन पर चकत्ते (Papaya Side Effects), सिरदर्द, सूजन, स्किन से ब्लीडिंग होना, चक्कर आना इत्यादि की परेशानी हो सकती है। वहीं, जिन लोगों को लेटेक्स से एलर्जी है, उन्हें भी पपीता न खाने की सलाह दी जाती है। 

किडनी स्टोन में न खाएं पपीता

किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को पपीता का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, पपीता में कैल्शियम ऑक्सलेट होता है, जो स्टोन को बढ़ा सकता है। इससे वजह से पेशाब करने में परेशानी हो सकती है। वहीं, समस्या अधिक बढ़ने पर पेशाब से खून आना जैसी परेशानी भी बढ़ सकती है। साथ ही दर्द और जलन भी हो सकता है। इसलिए किडनी स्टोन होने पर पपीता का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Disclaimer : पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसके नुकसान हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि हर एक चीज का अलग-अलग व्यक्तियों पर अलग-अलग असर होता है, ऐसे में जरूरी नहीं है कि पपीता सभी व्यक्तियों के लिए घातक हो। ऐसे में- किसी भी विपरीत परिस्थिति में इसका सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत होती है।