
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 28, 2022 6:03 PM IST
एंटीऑक्सीडेट्स से भरपूर पपीता एक स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभकारी फल है और इसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाते है। विटामिन ए (vitamin A), विटामिन सी (vitamin C) और विटामिन ई (vitamin E) जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पपीते में पाए जाते हैं। नेचुरली बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पपीता खाने की सलाह दी जाती है वहीं, हार्ट हेल्थ के लिए भी पपीता बहुत अच्छा माना जाता है। अपने पोषक तत्वों की वजह से पपीता हर मौसम में खाया जा सकता है और कुछ लोगों को छोड़कर (एलर्जी से पीड़ित या गर्भवती महिला) पपीते का सेवन सबके लिए सुरक्षित माना जाता है। यहां पढ़ें पपीता खाने से होने वाले कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों (Health benefits of papaya in Hindi) के बारे में।
इतने फायदों के बावजूद पपीते का सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही पपीते का सेवन कुछ अन्य फूड्स के साथ करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई तरह के फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं और पपीते के साथ कुछ चीज़ों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनके साथ पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

कुछ लोगों को फलों पर काला नमक, चाट मसाला और नींबू का रस छिड़ककर खाते हैं। वहीं फ्रूट सलाद में भी स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिलाया जाता है। नींबू का रस जब पपीते के साथ मिलता है जो इससे उसमें मौजूद पोषक तत्वों में प्रतिक्रिया होती है और यह जहरीला बन जाता है। इसीलिए, जब नींबू के साथ पपीते का सेवन किया जाता है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि नींबू और पपीते एक साथ खाने से शरीर में रक्त की कमी हो सकती है।
विटामिन सी से भरपूर सिट्रस फ्रूट्स या खट्टे फलों के साथ भी पपीते के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल नींबू, संतरा,चकोतरा के अलावा टमाटर, अमरूद और कीवी फ्रूट में विटामिन सीकी मात्रा अधिक होती है और जब पपीते का रस विटामिन सी के साथ घुलता है तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसीलिए, कभी भी स्मूदीज या फ्रूट सलाद बनाते समय इन फलों का सेवन एक साथ ना करें।