
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 3, 2023 5:38 PM IST
Nutritional deficiency in pregnancy: प्रेगनेंट महिलाओं को उनके खान-पान पर खासतौर पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है क्योंकि, बच्चे और मां दोनों को ही सही पोषण प्राप्त करने लिहाज से संतुलित और पौष्टिक डाइट खाना महत्वपूर्ण है। प्रेगनेंसी के 9 महीनो में मां के गर्भ में रहते हुए बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ऐसे में मां जिस तरह की भी डाइट खाएगी उससे बच्चे को भी पोषण प्राप्त होगा और बच्चे का विकास भी उसी आधार पर होगा। इसीलिए, प्रेगनेंसी में किसी भी पोषक तत्व की कमी हानिकारक मानी जाती है।
गौरतलब है कि पोषण की जरूरत अधिक होने के कारण प्रेगनेंसी में न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी की आशंका (Nutritional deficiency in pregnancy) भी बहुत होती है। वहीं,अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की कमी के चलते अलग-अलग तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। इस लेख में आप पढ़ें प्रेगनेंसी में होने वाली न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में। साथ ही जानें पोषक तत्वों की कमी दूर करने वाले फूड्स के भी बारे में।
प्रेगनेंसी में विटामिन डीकी कमी एक गम्भीर स्थिति साबित हो सकती है। कुछ समय पहले एक रिसर्च पेपर में यह कहा गया कि, गर्भावस्था में विटामिन डी की कमी से प्रेगनेंट महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इसके चलते बच्चे का बीपी लेवल भी बढ़ जाता है। वहीं, प्रेगनेंसी में विटामिन डी हड्डियों की हेल्थ के लिए भी जरूरी है जो कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है। इसीलिए, विटामिन डी कम होने के साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
विटामिन सी सभी उम्र के लोगों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है। इसी तरह प्रेगनेंसी में भी विटामिन सी को बहुत जरूरी बताया जाता है। चूंकि विटामिन सी शरीर में जमा नहीं हो सकता है और यह पानी के साथ शरीर से बाहर भी निकल जाता है। ऐसे में प्रेगनेंसी में विटामिन सी की कमी होने की संभावना भी बढ़ सकती है। वहीं, विटामिन सी की कमी के कारण इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं-